यूपी का कुख्यात माफिया एनकाउंटर में हुआ ढेर,एक लाख का था इनामी
यूपी का कुख्यात माफिया एनकाउंटर में हुआ ढेर,एक लाख का था इनामी

05 Jan 2024 |  70





सुलतानपुर।उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर जिले में शुक्रवार सुबह स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ)ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।यूपी एसटीएफ ने सूबे के कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय को एक एनकाउंटर में मार गिराया है।विनोद पर दर्जनों मुकदमे दर्ज थे।विनोद यूपी के बड़े माफियाओं में शामिल था। विनोद का नाम सूबे के टॉप-61 माफियाओं की लिस्ट में शामिल था। बता दें कि विनोद उपाध्याय अयोध्या जिले के मायाबाजार का रहने वाला था और उसके ऊपर लगभग तीन दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

सटीक निशाने लगाने के लिए जाना जाता था विनोद

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय और यूपी एसटीएफ के बीच यह मुठभेड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र में हुई है।फायरिंग के दौरान विनोद घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया।अपने सटीक निशाने के लिए मशहूर विनोद उपाध्याय ने अपराध की दुनिया में तहलका मचा रखा था। हाल-फिलहाल उसने अपना ठिकाना गोरखपुर जिले में बना रखा था। उसके खात्मे को एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

माफिया विनोद के पास से बरामद हुई स्टेन गन

जानकारी के मुताबिक कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश समेत लगभग तीन दर्जन मामले दर्ज थे। विनोद के साथ मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ टीम का नेतृत्व डीएसपी दीपक सिंह कर रहे थे। मुठभेड़ के बाद विनोद के पास से 30 बोर की चाइनीज कंपनी मेड पिस्टल, 9एमएम की फैक्टरी मेड स्टेन गन के साथ-साथ जिंदा एवं खोखा कारतूस की भी बरामदगी हुई है। पुलिस ने विनोद की स्विफ्ट कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

More news