एक दिवसीय किसान मेला का हुआ आयोजन
एक दिवसीय किसान मेला का हुआ आयोजन

02 Feb 2024 |  80



युधिष्ठिर सिंह,सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज विकास खंड के भीखरपुर गांव में शुक्रवार को एक दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया गया।मेले में कृषि विभाग की तरफ से किसानों को जानकारी देने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,पशुपालन विभाग, पराग उत्पादन,दयाल फर्टिलाइजर,मत्स्य विभाग, कृषि विभाग सहित तमाम स्टाल लगाए गए थे।कृषि मेले में रामाश्रय यादव उप कृष निदेशक ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

कृषि मेले में उपजिलाधिकारी विदुषी सिंह ने कहा कि किसान मेले के आयोजन से किसानों को खेती के बारे तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होती है।कार्यक्रम का संयोजन वीआर उपाध्याय द्वारा किया गया।

कृषि मेले में सदानंद चौधरी जिला कृषि अधिकारी, दीप चंद्र चौरसिया,एके सिंह,अतुल सिंह,हिमांशु सिंह,डॉ सूर्यकांत अधीक्षक केजीएमसी,डॉ विजय बहादुर द्विवेदी,रणविजय सिंह,शरद श्रीवास्तव एग्रिको व डॉ मानसी श्रीवास्तव सहित कृषि वैज्ञानिक मौजूद रहे।किसान मेले का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन मो० फाजिल उद्यान विभाग के द्वारा किया गया।

More news