धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख का पद हुआ रिक्त,यशभद्र सिंह मोनू की क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की सदस्यता हुई समाप्त,8 साल पहले ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान हुए विवाद में हुई थी सजा
धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख का पद हुआ रिक्त,यशभद्र सिंह मोनू की क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की सदस्यता हुई समाप्त,8 साल पहले ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान हुए विवाद में हुई थी सजा

15 Dec 2023 |  236



रिपोर्ट-युधिष्ठिर सिंह


सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के बाहुबली धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह की निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य पद सदस्यता शासन ने समाप्त कर दी है।शासन द्वारा ब्लॉक प्रमुख धनपतगंज का पद रिक्त कर दिया गया है।आठ साल पहले ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान हुए विवाद में जिला न्यायालय द्वारा दो वर्ष की सजा के उपरांत शासन द्वारा कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के बाद विकास खण्ड मुख्यालय पर नामांकन करने शिव कुमार सिंह के साथ पहुची ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी नीलम कोरी से हुए विवाद में विवेचना करके तत्कालीन सीओ नवीन सिंह द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था।आरोप पत्र के विचारण के उपरांत न्यायालय द्वारा साल 2022 में यशभद्र सिंह उर्फ मोनू को दोषी करार करते हुए दो वर्ष की सजा सुनाई।न्यायालय से सजा हो जाने के बाद विभागीय रिपोर्ट पर शासन ने संज्ञान लिया। धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह की अहर्ता समाप्त होने के बाद राज्यपाल की अनुमति के उपरांत प्रमुख सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह द्वारा आदेश जारी करते हुए धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख का पद रिक्त मानते हुए आदेश जारी कर दिया है।आदेश की प्रति यशभद्र सिंह उर्फ मोनू सहित जनपदीय अधिकारियों को भेज दी गई है।

More news