इस बार नहीं बजेगा दुर्गा पूजा में तेज आवाज में डीजे
इस बार नहीं बजेगा दुर्गा पूजा में तेज आवाज में डीजे

15 Oct 2023 |  114



रिपोर्ट-युधिष्ठिर सिंह


बल्दीराय,सुल्तानपुर।उपजिलाधिकारी विदुषी सिंह क्षेत्राधिकारी सौरभ सामंनत और थाना अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह उपस्थिति में बल्दीराय थाने में शनिवार को तहसील क्षेत्र की डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान एसडीएम विदुषी सिंह ने कहां की बहुत ही धीमी आवाज में धार्मिक आस्था के साथ ही डीजे बजाने हैं। सीओ सौरभ सामंनत ने कहा कि सरकार का सख्त निर्देश है कि कानफोड़ डीजे बजाने पर आयोजक के साथ डीजे संचालक पर कार्यवाही की जाएगी।

थाना अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा धार्मिक आस्था का त्यौहार है।इस पर सभी लोग सहयोग करें,जिससे सही माहौल समाज में बने। डीजे तेज बजने से बीमार व वृद्ध पर हार्ट अटैक जैसा घातक प्रभाव पड़ता है।इस कारण इस बार डीजे बजाने की अनुमति ही नहीं है,लेकिन बहुत धीमी गति से ही पूजा पंडाल पर डीजे बजाए।बैठक के दौरान अनेकों डीजे संचालक उपस्थित होकर थाने के रजिस्टर पर अपना नाम पता व मोबाइल नंबर भी अंकित किया।

More news