चाची को भतीजे से हुआ प्यार,उठाया ऐसा कदम,हर कोई बोला- ऐसे चाची-भतीजे पर लानत है
चाची को भतीजे से हुआ प्यार,उठाया ऐसा कदम,हर कोई बोला- ऐसे चाची-भतीजे पर लानत है

21 Jun 2025 |   232



 

अलीगढ़।क्या-क्या रंग दिखाती है जिंदगी,अजीब इत्तफाक होता है,प्यार की कोई उम्र नहीं होती,लेकिन हर उम्र में प्यार होता है।कुछ लोग प्यार में ऐसे कदम उठा लेते हैं,जिससे उनकी ही नहीं,बल्कि उनके परिवार की इज्जत तार-तार हो जाती है।उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से ऐसा ही एक सामने आया है,जहां दो महीने पहले सास अपने होने वाले दामाद संग भाग गई थी।इस बार चाची अपने से 12 साल छोटे भतीजे के साथ भाग गई है।

मामला जिले के हरदुआगंज क्षेत्र के एक गांव का है।यहां तीन बच्चों की मां का अपने ही जेठ के बेटे पर दिल आ गया। 34 वर्षीय महिला अपनी उम्र से 12 साल छोटे भतीजे पर मोहित हो गई।दोनों ने ना रिश्ता देखा ना उम्र का फासला देखा।पिछले महीने महिला अपने पति से झगड़ा करके मायके चली गई। 22 दिन पहले दो बच्चों को लेकर मायके से भतीजे के साथ भाग गई।

इटावली निवासी जयराम ने बताया कि साल 2013 में मेरी शादी अकराबाद क्षेत्र के एक गांव की महिला से हुई थी। दो बेटी और एक बेटा है। लगभग तीन साल पहले मेरी पत्नी का मेरे भतीजे से अफेयर शुरू हो गया। जयराम ने बताया कि 23 मई को मेरा साला मेरी पत्नी को मायके से जाने की बात कहकर साथ ले गया।पत्नी मेरी साली के यहां धनीपुर में रह रही थी,वहां से 29 मई को भतीजे के साथ फरार हो गई।

जयराम ने बताया कि अगले दिन मुझे इसकी जानकारी हुई तो मैंने ऑनलाइन एफआइआर कराने के लिए अर्जी डाली। इसके बाद मैं थाना हरदुआगंज पहुंचा।पुलिस ने महुआखेड़ा थाना क्षेत्र का मामला बताकर मुझे वापस भेज दिया,मैं महुआखेड़ा पहुंचा तो वहां से हरदुआगंज जाने को कहा।

जयराम ने कहा कि मेरी पत्नी को अगर मेरे साथ रहना है तो मैं उसे माफ करने को तैयार हूं,अगर साथ नहीं रहना है तो वो भी उसकी मर्जी है,पर बच्चों को मैं ही रखूंगा,मेरी बेटी से मारपीट की गई है,इसलिए मैं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें पत्नी के पास नहीं रहने दूंगा।

अब जयाराम ने बाल कल्याण समिति को पत्र लिखकर कहा है कि पत्नी को भगाने में उसके साले और उसकी बड़ी बहन भतीजे का ही साथ दे रहे हैं। बता दें कि ये खबर अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है,लोग बस यही कह रहे हैं ऐसे चाची-भतीजे पर तो लानत है।

More news