ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना,अखिलेश बाबू छुप-छुपकर मुंबई क्यों जा रहे हैं,यहां से भागने वालों को कौन देखेगा
ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना,अखिलेश बाबू छुप-छुपकर मुंबई क्यों जा रहे हैं,यहां से भागने वालों को कौन देखेगा

20 Jun 2026 |   12



 

लखनऊ।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।ओपी राजभर ने कहा है कि अखिलेश इतना मुंबई क्यों जा रहे हैं,जबकी वहां तो सिर्फ दो सांसद हैं।यहां वाले जो भागने की तैयारी में हैं, उन्हें कौन देखेगा।

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश यादव का नाम लेते हुए कहा कि अखिलेश बाबू छुप-छुपकर मुंबई क्यों जा रहे हैं अरे वहां तो केवल दो ही विधायक हैं,वो टूट जाएंगे तो भी कोई दिक्कत नहीं है।यहां वाले जो भागने की तैयारी में हैं,उन्हें कौन देखेगा।मानसून सत्र शुरू होने से पहले अपने सांसदों को कर्नाटक के जिस रिसॉर्ट में ले जाना चाहते हैं,वह हो नहीं पाएगा,क्योंकि मैंने जो कहा है कि सपा में गड़बड़ चल रहा है,ये स्क्रीन शॉट उसका एक नमूनाभर है। बात इससे आगे जा चुकी है।

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट में सपा में टूट का दावा करते हुए लिखा था कि 'बाकी बची हुई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष असली चाचा (शिवपाल सिंह यादव) ही बनेगा,क्योंकि वही दोबारा पार्टी खड़ा कर सकते हैं। राजभर ने अपने पोस्ट में सपा पर निशाना साधते हुए पीडीए को लेकर भी सवाल उठाए और दावा किया कि सपा के भीतर असंतोष बढ़ रहा है। राजभर सपा सांसद रुचि वीरा का जिक्र करते हुए तंज कसा और आरोप लगाया कि पार्टी में कई वर्गों के लोग दूर होते जा रहे हैं।

ओपी राजभर ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव पर भी तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने उनके और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। यह भी दावा किया कि सपा में आंतरिक विवाद और टूट की स्थिति बन रही है। बलिया को बागियों की भूमि बताते हुए संकेत दिया कि राजनीतिक नेतृत्व वहीं से उभरता है।

सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ओपी राजभर के इन आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने दावा किया कि सुभासपा के चार विधायक पहले ही टूट चुके हैं और यदि सपा दरवाजा खोले तो कई नेता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

More news