महराजगंज।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महराजगंज के नौतनवा में 208 करोड़ रुपए की 79 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के विकास का ग्रोथ इंजन बना है।विकास की प्रक्रिया बिना रुके, बिना डिगे,बिना थके व बिना झुके चलती रहेगी। सीएम ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश का विकास रुका था।माफिया गरीबों की संपत्तियों पर कब्जा कर रहे थे।
सीएम योगी ने कहा कि सपा,बसपा व कांग्रेस के शासनकाल में अयोध्या में श्रीराम मंदिर व बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण नहीं हो पाता।यह पार्टियां कार्य में स्वयं बांधा बनी थी। इसी के चलते पश्चिम बंगाल की जनता ने भी इन्हें उखाड़ फेंका।सीएम ने कहा कि यूपी में डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास हो रहा है।सड़कें बेहतर हुईं हैं,शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य हुए हैं।
सीएम योगी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के चलते डीजल,पेट्रोल व एलपीली की सप्लाई पर व्यापक असर पड़ा है।प्रतिदिन भारत सरकार को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। सीएम ने कहा कि इस समय विपक्ष के नाकारात्मक नेरेटिव से बचना है।हमें प्रधानमंत्री के साथ खड़े रहना है।छाेटे-छोटे प्रयास कर हम डीजल व पेट्रोल के दुरुपयोग को रोक सकते हैं।
सीएम योगी ने कहा कि महराजगंज सहित प्रदेश के सभी जिलों में मंदिरों का भी कायाकल्प कराया गया है। पहले यह रुपया कब्रिस्तान के बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए खर्च किया जाता था। सीएम ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर ध्यान नहीं दिया।इंसेफलाइटिस से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में नौनिहाल प्रभावित होते थे। अब डलब इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश बीमारू प्रदेश नहीं रह गया है।यहां के लोगों को पहचान का संकट नहीं है।देश में सबसे अधिक एक्सप्रेसवे,मैट्रो, एयरपोर्ट यूपी में है।
सीएम योगी ने कहा कि भारत व नेपाल दोनों मित्र देश के रूप में साझी विरासत का प्रतिनिधित्व करते हैं,दोनों के बीच रोटी-बेटी का संबंध है दोनों देशों के बीच बिना किसी बांधा के आवागमन होता है।सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र का विकास आवश्यक है।
सीएम योगी ने कहा कि नौतनवा विधानसभा में भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी को पहली बार विजय मिली।उसी कर्ज को चुकाने के लिए जो भी प्रस्ताव यहां के विधायक व सांसद द्वारा दिया जाता है, उसे तत्काल स्वीकृत दी जाती है। सीएम ने कहा कि 2017 के पहले की सरकारों ने वनटांगिया परिवारों की कभी सुधि नहीं ली,लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें भूमि का मालिकाना हक दिलाने के साथ ही सभी अधिकार प्रदान किए।
इससे पहले नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री सीएम योगी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी नौतनवा चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।