राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला,कहा-सिर्फ खांचा नहीं ढांचा बदलना चाहिए,पूरा ट्रस्ट भंग हो
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला,कहा-सिर्फ खांचा नहीं ढांचा बदलना चाहिए,पूरा ट्रस्ट भंग हो

10 Jul 2026 |   17



ब्यूरो धीरज कुमार द्विवेदी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।अखिलेश ने एक्स पर पोस्ट कर में मामले की न्यायिक जांच कराने,पूरे ट्रस्ट को भंग करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है और आरोप लगाया कि आरोपियों के प्रति नरमी बरती जा रही है। 

पूर्व सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर कहा...

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ये कैसी पाबंदी है कि आरोपियों का स्वागत पुलिस दरवाज़ा खोलकर कर रही है।अखिलेश ने कहा कि यदि ड्राइवर फंसता है तो मालिक की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।साथ ही सवाल उठाया कि जिसका नाम अंतरिम रिपोर्ट में नहीं है,वह अंतिम रिपोर्ट में कैसे आएगा।

जिस व्यक्ति पर आरोपों का ठीकरा फोड़ा गया,वह रिपोर्ट के अनुसार काफी ठीक निकला

अखिलेश ने कहा कि जिस व्यक्ति पर आरोपों का ठीकरा फोड़ा गया,वह रिपोर्ट के अनुसार काफी ठीक निकला। अखिलेश ने यह भी दावा किया कि यदि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच की जाए तो सबसे अधिक फोन भाजपा के उन लोगों के मिलेंगे,जो पार्टी छोड़कर दूसरी जगह जाना चाहते हैं।अखिलेश ने कहा कि जनता ने भाजपा की नाकाबंदी कर दी है। 

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि दूर बैठकर आरोप...

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि दूर बैठकर आरोप लगाने वाले कुछ लोगों की भी इस पूरे प्रकरण में हिस्सेदारी हो सकती है और उनकी आमदनी की नहर बंद हो गई है,इसलिए वे छटपटा रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि केवल खांचा नहीं,पूरा ढांचा बदलना चाहिए और पूरे ट्रस्ट को भंग कर उसकी कार्यप्रणाली की समीक्षा होनी चाहिए।

जो भाजपा का साथ,वो रामघाती-अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि जिम्मेदारी केवल उस व्यक्ति की नहीं होनी चाहिए जिसे काम सौंपा गया, बल्कि उसकी भी तय होनी चाहिए जिसने जिम्मेदारी दी।केवल इस्तीफों से मामला खत्म नहीं होना चाहिए,बल्कि इस्तीफा देने वालों के हस्ताक्षर से हुए सभी भूमि सौदों और अन्य कार्यों की न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए। अखिलेश ने दोषियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और उनके विदेश जाने पर रोक लगाने की भी मांग की।अखिलेश ने कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों की आस्था का विषय है और आपस में क्लीन चिट देने का खेल बंद होना चाहिए। अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा,जो भाजपा का साथी,वो रामघाती।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों से पूछताछ

बता दें राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की जांच जारी है।चढ़ावा चोरी के आरोपी अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा व करुणेश पांडेय की 40 घंटे की कस्टडी रिमांड कोर्ट ने मंजूर की है।इसके बाद पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर पुलिस लाइन गयी,यहां उनका मेडिकल हुआ। इसके बाद उनसे पूछताछ शुरू हुई।आरोपियों की कस्टडी रिमांड को लेकर पुलिस लाइन को सुबह छह बजे से कड़ी सुरक्षा घेरे में रखा गया था।अनुकल्प के बारे में सामने आया है कि वह किसी दो करोड़ की जमीन को खरीदने के लिए पूछताछ कर रहा था। इसमें सौदा लगभग तय हो गया था,लेकिन इसी बीच चढ़ावा चोरी का मामला सामने आ गया और अनुकल्प वह जमीन नहीं खरीद पाया।कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस ने इसके बारे में उससे पूछताछ की।जमीन खरीदने को लेकर इसके लिए व्यवस्था किए गए रुपयों के सोर्स के बारे में पुलिस ने उससे पूछा।

More news