ट्रंप के वॉर मोड से लाल हुआ शेयर बाजार, 700 अंक टूटा सेंसेक्स,बड़े शेयरों का हाल-बेहाल
ट्रंप के वॉर मोड से लाल हुआ शेयर बाजार, 700 अंक टूटा सेंसेक्स,बड़े शेयरों का हाल-बेहाल

02 Sep 2026 |   19



 

नई दिल्ली।शेयर बाजार में बुधवार को खुलने के साथ ही भगदड़ मची नजर आई।कारोबार ओपन होने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स क्रैश हो गए।एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स में भी खुलते ही 250 अंक से ज्यादा की गिरावट आ गई।ये सब अमेरिका और ईरान में फिर से शुरू जंग के बाद देखने को मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वॉर मोड में नजर आ रहे हैं और उन्होंने होर्मुज पर कंट्रोल का दावा किया है।बता दें कि अमेरिका ने ईरान पर ताबड़तोड़ हमले भी शुरू कर दिए हैं।

सेंसेक्स-निफ्टी खुलते ही क्रैश 

शेयर मार्केट में बुधवार को कारोबार की शुरुआत होते ही बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,944 की तुलना में फिसलकर 76,471 पर ओपन हुआ और फिर पलक झपकते ही बुरी तरह क्रैश होकर 76,135 के लेवल पर आ गया। सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए एनएसई का निफ्टी भी ओपनिंग के साथ ही बड़ी गिरावट लेकर क्रैश हो गया।ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 24,055 के मुकाबले रेड जोन में 23,858 पर खुला और फिर देखते ही देखते फिसलकर 23,786 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.।

इन 10 शेयरों का बुरा हाल

शेयर बाजार में अचानक आए इस बड़े भूचाल के बीच सबसे बुरे हाल में जो 10 शेयर नजर आए,उनमें बीएसई की लार्ज कैप कैटेगरी में शामिल IndiGo Share (2.70%), Eternal Share (1.90%) की गिरावट लेकर कारोबार कर रहे थे। वहीं मिडकैप कैटेगरी में शामिल GVT&D Share (3.10%), Godrej Properties Share (3%), MFSL Share (2.90%), TI India Share (2.50%), Voltas Share (2.20%) फिसलकर कारोबार कर रहे थे।बात बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के स्मॉलकैप कैटेगरी की करें तो यहां भी ज्यादातर शेयर रेड जोन में कारोबार करते हुए दिखे।यहां पर KFIN Tech Share (3.45%), Brigade Share (3%) और Chola Holdings Share (2.50%) गिरकर ट्रेड कर रहे थे।

ट्रंप के ऐलान से फिर मचा कोहराम 

Stock Market Crash के पीछे के कारणों की बात करें तो इसका सीधा कनेक्शन डोनाल्ड ट्रंप से है,जो एक बार फिर से वॉर मोड में नजर आ रहे हैं। ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट पर अब अमेरिका का लगभग पूरा कंट्रोल है। ईरानी अर्थव्यवस्था क्रैश की ओर बढ़ रही है। ट्रंप ने उस मीडिया रिपोर्ट को भी सिरे से खारिज कर दिया,जिसमें दावा किया जा रहा था कि यूएस ईरान को बातचीत के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

कच्चे तेल में उबाल,बाजारों में भगदड़

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे का सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखा।ब्रेंट क्रूड ऑयल का दाम 96 डॉलर प्रति बैरल, तो WTI क्रूड का दाम बढ़कर 92 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया। मर्बन क्रूड ऑयल प्राइस भी रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 7 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया,इससे एशियाई शेयर बाजारों का सेंटीमेंट भी बिगड़ा। Japan Nikkei करीब 1800 अंक से ज्यादा फिसलकर, हांगकांग का HangSeng Index करीब 300 अंक की गिरावट में और साउथ कोरिया के कोस्पी इंडेक्स करीब 4 फीसदी फिसलकर कारोबार कर रहा था।

More news