दिल्ली-यूपी-बिहार-में चढ़ा सोने का भाव, जानें 6 अक्टूबर का रेट
दिल्ली-यूपी-बिहार-में चढ़ा सोने का भाव, जानें 6 अक्टूबर का रेट

06 Oct 2026 |   29



 

नई दिल्ली।सोने के भाव में मंगलवार को तेजी आई है।एक ही दिन में सोना 1,180 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में सोने का भाव 1,50,100 रुपये पर कारोबार कर रहा है। भू-राजनीतिक तनाव के बीच डॉलर में मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने का असर सोने के भाव पर पड़ा है। हालांकि इस महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने सोने के भाव को कुछ सहारा दिया है।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का लगभग स्थिर रहा। मंगलवार दोपहर 2:25 बजे EDT पर स्पॉट गोल्ड 0.2 फीसदी गिरकर 4,133.59 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट रही और यह 4,161.5 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

ईरान को लेकर बढ़ा तनाव

सोने के भाव पर इस समय अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का भी असर है। है।बाजार में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने पर आमतौर पर निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख करते हैं। हालांकि मजबूत डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी ने फिलहाल सोने के भाव पर दबाव बनाया हुआ है। यही कारण है कि हाल फिलहाल में सोने का भाव एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है।सोने का भाव 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेन्ज में कारोबार कर रहा है।

MCX पर भी सोना-चांदी नरम

घरेलू वायदा बाजार में भी मंगलवार सोने और चांदी के भाव में गिरावट रही। MCX पर 6 अक्टूबर को सोना करीब 0.05 फीसदी गिरकर 1,49,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, MCX सिल्वर फ्यूचर्स करीब 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 2,25,700 रुपये प्रति किलो पर था।

देश के बड़े शहरों में आज सोने का क्या भाव है

मुंबई में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,300 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,37,590 रुपये प्रति 10 ग्राम

दिल्ली में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,37,000 रुपये प्रति 10 ग्राम

बिहार में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 150,310 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,37,784 रुपये प्रति 10 ग्राम

यूपी में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,430 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,37,784 रुपये प्रति 10 ग्राम

बेंगलुरु में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,830 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,37,840 रुपये प्रति 10 ग्राम

कोलकाता में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,190 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,37,00 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोने-चांदी ने अब तक कितना रिटर्न दिया

पिछले साल सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। इसके भाव में अब तक 75 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दूसरी ओर चांदी ने भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। 2023-24 में करीब 78,600 रुपये प्रति किलो के स्तर से बढ़कर चांदी अक्टूबर 2026 में 2.40 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच चुकी है।

??????-????-?????-??? ???? ???? ?? ???, ????? 6 ??????? ?? ???

More news