सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लगाई कड़ी फटकार,कहा- हर चीज में आपका कोई न कोई एजेंडा होता है
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लगाई कड़ी फटकार,कहा- हर चीज में आपका कोई न कोई एजेंडा होता है

30 Sep 2026 |   26



 

नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कड़ी फटकार लगाई है।कोर्ट ने तल्ख लहजे में कहा कि हर चीज में आपका कोई न कोई एजेंडा होता है।कोर्ट ने कहा कि अगर पुलिस मामलों को इस तरह से संभालेंगी तो लोग उस पर कैसे भरोसा करेंगे।कोर्ट ने ये टिप्पणी एक एफआईआर में आरोपी का नाम खाली छोड़ देने और बाद में नाम जोड़ने पर की।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने गौर किया कि एफआईआर में आरोपी का नाम खाली छोड़ दिया गया था और बाद में उसे जोड़ा गया।यह एक क्रिमिनल केस था,जिसमें एफआईआर में आरोपी का नाम नहीं जोड़ा गया था,जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की और यूपी पुलिस को कड़ी फटकार लगाई।

अच्छा है हम यूपी पुलिस को ही खत्म कर दें

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर आप मामलों को इस तरह से संभालेंगे तो लोग आप पर कैसे भरोसा करेंगे।बेहतर होगा कि हम यूपी पुलिस की सभी जांचों में सीबीआई को शामिल करने के लिए कहें।कोर्ट ने कहा कि इससे तो अच्छा है कि हम यूपी पुलिस को ही खत्म कर दें।कोर्ट ने कहा कि यह बकवास किसी न किसी मोड़ पर तो रुकनी ही चाहिए।

एफआईआर में नहीं जोड़ा गया आरोपी का नाम

मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात को लेकर एक एफआईआर दर्ज की गई थी,उसके बाद जब आरोपी का नाम भी सामने आ गया तब भी एफआईआर में उसका नाम नहीं जोड़ा गया,इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को फटकार लगाई है,जिसमें कोर्ट ने सीधे तौपर पर कहा कि हर चीज में आपका कोई न कोई एजेंडा होता है।कोर्ट ने कहा कि अगर आम मामलों को इस तरह से संभालेंगे तो लोग कैसे आप पर भरोसा करेंगे।

कई बार सामने आईं खामियां

कई ऐसे मौके आए हैं जब सुप्रीम कोर्ट को लगा है कि यूपी पुलिस या तो सही तरीके से जांच नहीं कर रही है, या फिर प्रकिया में उसकी व्यवस्था बहुत लचर है,इसी के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने आज कई कड़ी टिप्पणियां की हैं।बताया जा रहा है कि ये एक सामान्य क्रिमिनल केस था,जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने ये तल्ख टिप्पणी की है।कोर्ट ने साफ कहा कि ये बकवास किसी न किसी मोड़ पर तो रुकनी चाहिए। कोर्ट की इस टिप्पणी से साफ जाहिर होता है कि यूपी पुलिस की लगातार सामने आ रही खामियों से कोर्ट भी तंग हो गया है।

More news