पीएम किसान योजना:20 अक्टूबर को पूरे होंगे 4 महीने, क्या खाते में आएंगे 2-2 हजार,करोड़ों किसान 24वीं किस्त का बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार 
पीएम किसान योजना:20 अक्टूबर को पूरे होंगे 4 महीने, क्या खाते में आएंगे 2-2 हजार,करोड़ों किसान 24वीं किस्त का बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार 

26 Sep 2026 |   22



 

नई दिल्ली।देश के करोड़ों किसान इस समय पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।इंतजार की घड़ियां कब खत्म होगी,इसे लेकर अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।कृषि मंत्रालय ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि आगामी किस्त कब जारी की जाएगी।

कृषि मंत्रालय पीएम किसान योजना की तारीख घोषित करता है।इसकी घोषणा एक सप्ताह या 10 दिन पहले की जाती है। हालांकि अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है,लेकिन फिर भी चार महीने वाले चक्र से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आगामी किस्त कब आएगी।

पीएम किसान योजना की किस्त हर 4 महीने के अंतराल में जारी की जाती है। इसमें कुछ दिन आगे-पीछे भी हो जाते हैं। कई-कई बार एक महीने का अंतर भी हो जाता है,लेकिन आमतौर पर केंद्र सरकार पीएम किसान योजना की किस्तों को 4 महीने में ही जारी करती है।

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त बीते माह 20 जून को जारी हुई थी। पिछली किस्त को जारी हुए तीन महीने हो चुके हैं। 20 अक्टूबर से इसको चार महीने भी हो जाएंगे। ऐसे में किसान ये अंदाजा लगा रहे हैं कि चार महीने पूरे होने के बाद आगामी किस्त जारी होगी। इस अनुसार पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 20 अक्टूबर या फिर उसके बाद जारी हो सकती है।

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जब आएगी, उस दौरान कई किसानों के खाते में 4-4 हजार रुपये आ सकते हैं। चार-चार उन्हीं किसानों के खाते में आएगा, जिनकी पिछली किस्त कुछ तकनीकी समस्या के चलते रुक गई थी। यानी अगर आप एक पात्र किसान हैं और आपकी पिछली कुछ तकनीकी समस्या के चलते रुक गई थी, तो इसकी संभावना प्रबल है कि आपके खाते में 24वीं किस्त के दौरान 4-4 हजार रुपये आ सकते हैं।

More news