कोरोना वायरस ने दुनिया को स्वास्थ्य और आर्थिक संकट में डाला
धनंजय सिंह

चीन में फैले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को एक तरह से स्वास्थ्य के साथ आर्थिक संकट में डाल दिया हैं।चीन लंबे समय तक दुनिया से कटा हुआ देश था लेकिन पिछले 40-50वर्षों से चीन दुनिया के साथ घुलना मिलना शुरू कर दिया था।
कम्युनिस्ट शासन होने के बावजूद आंशिक तौर पर ही सही,चीन ने दुनिया के लिए अपने दरवाजे खोल दिए थे।जैसे जैसे चीन सैन्य के अलावा उद्योग और व्यापार में महाशक्ति बनता गया,चीन का मेल जोल और व्यवसायिक संबंध दुनिया भर के देशों से बढ़ने लगे।
उद्योगों के मामले में

05 Mar 2020 |  275

उद्योगों के मामले में चीन दुनिया से अपना लोहा मनवाया है।इलेक्ट्रानिक,घरेलू वस्तुएं,कपड़े अनेक तरह के औजार,खिलौने,दवा और कुछ हद तक वाहनों के व्यवसायों पर चीन का वर्चस्व हैं।मोबाइल,एलईडी,फ्रिज,टीवी जैसे क्षेत्रों में भी चीन की बड़ी धाक है।पीसीबी(प्रिटेंड सर्किट बोर्ड)का चीन सिरमौर हैं।
ऐसा देश जब किसी संक्रमण की बीमारी से ग्रसित होता है तो सारी दुनिया को सकते में आ जाना लाजिमी हैं।वो दिन गए जब न कोई चीन जाता था और न ही चीन के लोग अपने देश से बाहर निकलना चाहते थे।अब चीन के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे चौबीस घंटे दुनिया भर के लोगो को अपनी जमीन पर उतारते है और वहां से लोगों को दूसरे देशों में उड़ाकर ले जाते है।पिछले कुछ समय से कोरोना वायरस की वजह से चीन में बड़ी संख्या में लोग मारे जा चुके हैं तो हजारों की संख्या में नागरिक संक्रमित हैं।जब तक चीन और दुनिया सावधान होती,विभिन्न व्यक्तियों और वस्तुओं के आयात निर्यात के जरिए वायरस दुनिया भर में फैल चुका हैं।जहा स्वास्थय सुविधाएं अच्छी है और संक्रमण रोकने की मशीनरी भी चुस्त है,ऐसे विकसित और समृद्धि देश को तत्काल हरकत में आ गए और उन्होंने अपने नागरिकों को वहा से निकाल लिया तथा आने वाले की कड़ी जांच पड़ताल कर संक्रमण को और फैलने से रोक लिया है।

More news