श्रद्धालुओं की पहली पसंद मथुरा और वृंदावन,चौंका रहे ये आंकड़े,पिछले साल श्रद्धालुओं की संख्या ने तोड़ दिया रिकॉर्ड
श्रद्धालुओं की पहली पसंद मथुरा और वृंदावन,चौंका रहे ये आंकड़े,पिछले साल श्रद्धालुओं की संख्या ने तोड़ दिया रिकॉर्ड

20 Feb 2026 |   21



श्रद्धालुओं की पहली पसंद मथुरा और वृंदावन,चौंका रहे ये आंकड़े,पिछले साल श्रद्धालुओं की संख्या ने तोड़ दिया रिकॉर्ड

श्रद्धालुओं के आगमन ने स्थानीय अर्थव्यवस्था में फूंक दी है जान,होटल,होम स्टे,ट्रांसपोर्ट और रेस्टोरेंट बिजनेस में आया है ऐतिहासिक उछाल

मथुरा।उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन अब केवल आस्था ही नहीं बल्कि यूपी की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने वाला सबसे बड़ा इंजन बन गया है।टेंपल इकॉनमी मॉडल ने यह साबित कर दिया है कि अगर धार्मिक स्थलों पर सुविधाएं और सुरक्षा बढ़ा दी जाएं तो आस्था और अर्थतंत्र दोनों मजबूत होते हैं। इसका उदाहरण मथुरा-वृंदावन है,जहां पिछले साल रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंचे।

योगी सरकार ने पिछले कुछ सालों में ब्रज क्षेत्र में सड़कों का चौड़ीकरण,घाटों का सौंदर्यीकरण,आधुनिक पार्किंग और बेहतर लाइटिंग ने श्रद्धालुओं के अनुभव को सुखद बनाया है। दिल्ली,आगरा और लखनऊ से यमुना एक्सप्रेसवे और रेल मार्ग की बेहतरीन कनेक्टिविटी से अब मथुरा पहुंचना बेहद आसान हो गया है।योगी सरकार द्वारा आध्यात्मिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं के विस्तार से ब्रज का गौरव वापस लौट रहा है।

साल 2023 में मथुरा में 7.79 करोड़ श्रद्धालु आए,साल 2024 में यह बढ़कर 9 करोड़ के पार पहुंच गई।साल 2025 में रिकॉर्ड 10.2 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे।श्रद्धालुओं की संख्या में यह इजाफा दर्शाता है कि सुरक्षा और सुविधाओं के प्रति पर्यटकों का विश्वास बढ़ा है।

करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन ने स्थानीय अर्थव्यवस्था में जान फूंक दी है।होटल,होम स्टे,ट्रांसपोर्ट और रेस्टोरेंट बिजनेस में ऐतिहासिक उछाल आया है।प्रसाद उद्योग,फूल माला विक्रेता और स्थानीय हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों की आय कई गुना बढ़ोतरी हुई है।वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय उत्पादों की मांग बढ़ने से हजारों युवाओं को रोजगार मिला है।रियल एस्टेट और एमएसएमई सेक्टर में भी उछाल आया है।

कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ट्रेवल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन ने धार्मिक पर्यटन की परिभाषा बदल दी है।पहले पर्यटक सुविधाओं के अभाव में परेशान होते थे,लेकिन अब इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्ल्ड क्लास होने से पर्यटकों की संख्या और उनका ठहराव (स्टे) दोनों बढ़ा है। राजीव तिवारी ने कहा इसका सीधा फायदा स्थानीय होटल व्यवसायियों,गाइडों और छोटे दुकानदारों को मिल रहा है।टेंपल इकॉनमी ने मथुरा सहित पूरे ब्रज क्षेत्र के बाजार में नई रौनक लौटा दी है।

More news