होली से पहले आसमान छूने लगे फ्लाइट के टिकट के दाम,कई रूट्स पर दोगुना किराया
होली से पहले आसमान छूने लगे फ्लाइट के टिकट के दाम,कई रूट्स पर दोगुना किराया

24 Feb 2026 |   20



 

नई दिल्ली।होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है।घर  जाने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है।ट्रेनों में लंबी वेटिंग और बसों में सीटों के लिए मारामारी एक बार फिर दिख सकती है।रेलवे ने होली के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। 
होली से पहले फ्लाइट की टिकटें आसमान छूने लगी हैं।

क‌ई रूट्स पर किराया हुआ लगभग दो गुना 

कई रूट्स पर किराया लगभग दोगुना हो गया है।होली के बाद और होली से पहले के फ्लाइट के टिकट दामों में साफ अंतर देखने को मिल रहा है।दिल्ली से पटना,या मुंबई से वाराणसी,अगर आप होली से पहले हवाई यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपको महंगे दाम चुकाने पड़ सकते हैं।

दिल्ली से पटना जाना महंगा

अगर आप इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट (पटना ) के लिए उड़ान भरने की सोच रहे हैं,तो होली से पहले फ्लाइट के टिकट की कीमतें आपकी जेब पर भारी पड़ सकती हैं। 28 फरवरी की इंडिगो फ्लाइट का शुरुआती किराया लगभग 12 हजार 500 रुपये से अधिक पहुंच गया है। 26 फरवरी को यही टिकट लगभग 9 हजार से अधिक में मिल रहा है।वहीं 1 मार्च को यह किराया इंडिगो की वेबसाइट के मुताबिक लगभग 10 हजार रुपये की कीमतों से शुरू हो रहा है।होली से एक दिन पहले टिकट की शुरुआती कीमत 7 हजार से अधिक में मिल रही हैं।वहीं होली के दिन कुछ फ्लाइट में किराया 5,500 रुपए से भी कम देखने को मिल रहा है। 10 मार्च तक दिल्ली–पटना रूट पर किराया घटकर 4,500 रुपए से थोड़ा अधिक बता रहा है।यही हाल आपको एअर इंडिया की फ्लाइट में भी देखने को मिलेगा। जहां भी होली से पहले रेट्स 12 हजार के करीब और होली के के बाद 5 हजार से कुछ ज्यादा दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई से वाराणसी भी महंगा

छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (मुंबई एयरपोर्ट) से लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट (वाराणसी) के लिए भी होली से पहले फ्लाइट के टिकट की कीमतें बढ़ गई हैं।इस रूट पर किराया 12,000 रुपए से अधिक बताया जा रहा है।इंडिगो की 28 फरवरी की फ्लाइट बुक करने पर कीमत 13,000 से ऊपर बताई जा रही है। जबकि आप 10 मार्च तक की तारीख चुनें तो इकोनॉमी क्लास की बुकिंग आपको 7 हजार के करीब मिल सकती है।

जानें होली से एक दिन पहले टिकट के दाम

होली से ठीक एक दिन पहले 3 मार्च गाजियाबाद (हिंडन एयरपोर्ट) से पटना (जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट) के लिए इंडिगो की फ्लाइट का किराया 7 हजार के करीब है।वहीं मुंबई से पटना के लिए टिकट की कीमतें लगभग 10 हजार के आसपास चल रही हैं।मुंबई से वाराणसी रूट पर किराया 8 हजार से कुछ अधिक देखा जा सकता है।त्योहार की वजह से इन प्रमुख रूट्स पर इस समय मांग बढ़ने से दाम ऊंचे बने हुए हैं।आप goindigo.in या airindia.com पर जाकर रेट्स चेक कर सकते हैं।

More news