बटुकों के साथ हुआ था यौन उत्पीड़न,मेडिकल रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
बटुकों के साथ हुआ था यौन उत्पीड़न,मेडिकल रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

26 Feb 2026 |   24



 

प्रयागराज।नाबालिग बटुकों से कथित यौन शोषण के आरोपों में घिरे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।बुधवार को पुलिस द्वारा बटुकों की मेडिकल जांच कराई गई थी।अब मेडिकल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।पीड़ित बटुकों की मेडिकल रिपोर्ट में जो सामने आया है,वह काफी हैरान कर देने वाला है।पीड़ित बटुकों की मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण-उत्पीड़न की पुष्टी हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया है कि पीड़ित बटुकों के साथ जबरन यौन कृत्य किया गया है,उनके साथ जबरदस्ती की गई है।

पीड़ित बटुकों ने ये बताया

बता दें कि पीड़ित बटुकों ने इस मामले में कई सनसनीखेज आरोप स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनसे शिष्य मुकुंदनंद प्रकाश उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाए हैं।उनका कहना है कि गुरु दीक्षा के नाम पर उन्हें कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाता था और अनुचित व्यवहार किया जाता था।पीड़ित बटुकों का आरोप है कि उन्हें दूसरे के सामने पेश किया जाता था फिर उनके साथ गंदे काम किए जाते थे।

अब भी फंसे हैं 20 अन्य बटुक

बटुकों ने यह भी आरोप लगाया कि राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों से बच्चों को मठ में लाया जाता था।उनके अनुसार करीब 20 अन्य बटुक भी कथित उत्पीड़न के शिकार हुए हैं, लेकिन डर और दबाव के कारण सामने नहीं आ पा रहे।कुछ आरोपियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मठ परिसर में कई बाहरी लोग,जिनमें कथित रूप से प्रभावशाली और सफेदपोश व्यक्ति शामिल थे,आते-जाते रहते थे।हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से किसी का नाम उजागर नहीं किया,लेकिन पहचान करने का दावा किया,उनका कहना है कि विरोध करने पर उन्हें चुप रहने की धमकियां दी जाती थीं।

मौका पाकर मठ से भागे

बटुकों का कहना है कि माघ मेले के दौरान विवाद बढ़ने पर वे मठ छोड़कर दूसरे धार्मिक नेता के पास पहुंचे और पूरी बात बताई,उनका आरोप है कि उन्हें अब भी धमकियां मिल रही हैं। बता दें कि इस मामले में पहले ही प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और प्रकरण न्यायालय के विचाराधीन है।

अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पर्याप्त सबूत-आशुतोष ब्रह्मचारी

पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया है कि उनके पास आरोपों से संबंधित पर्याप्त प्रमाण मौजूद हैं।मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही।इस दौरान उन्होंने एक लैपटॉप दिखाते हुए बताया कि इसमें नाबालिगों से यौन शोषण की फोटो और वीडियो सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने इस मामले में दो अन्य नाम का खुलासा करते हुए राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं व वीआईपी के शामिल होने का भी दावा किया।उन्होने कहा कि दोनों पीड़ितों ने कोर्ट में कलमबद्ध गवाही दी और इनकी मेडिकल जांच पूरी हो चुकी है।कहा कि पीड़ितों में करीब 20 लड़के व महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने इस मामले में साक्ष्य (स्वीमिंग पुल आदि) को मिटाने और आश्रम में करीब तीन से चार करोड़ रुपये का घोटाला करने का भी आरोप लगाया।

अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

यह मामला प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज है। स्वामी और उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी सहित अन्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया है कि मामले की विवेचना जारी है और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई अदालत के निर्देश और जांच के निष्कर्षों पर निर्भर करेगी।

More news