पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर यूनिट का किया शिलान्यास, बोले-अब भारत में क्रांति की शुरुआत
पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर यूनिट का किया शिलान्यास, बोले-अब भारत में क्रांति की शुरुआत

21 Feb 2026 |   23



 

ग्रेटर नोएडा।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वर्चुअली शिलान्यास किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहे।सीएम ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

पीएम मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर यूनिट लगने से भारत में तकनीकी क्रांति शुरुआत होने जा रही है।पीएम ने कहा कि कोविड काल में सेमीकंडक्टर सप्लाई न होने से कई कंपनियां बंद हो गई थी।उस समय भारत ने आपदा में अवसर को तलाशा था और अपनी सेमी कंडक्टर यूनिट लगाने का निर्णय लिया था। जो अब पूरा होने जा रहा है।

कार्यक्रम में भारत की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत दुनिया में एक बड़ी आर्थिक महाशक्ति के रूप में नए प्रतिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ रहा है। सीएम ने इस अवसर पर पीएम का हृदय से अभिनंदन किया और यूपी के नागरिकों की ओर से उनका स्वागत किया।

पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को उभरती हुई तकनीक के एक नए केंद्र के रूप में स्थापित किया है। सीएम ने पिछले चार दिनों से चल रहे भारत मंडपम में इम्पैक्ट समिट का भी उल्लेख किया। सीएम ने बताया कि इस समिट में लगभग 10 लाख से अधिक लोगों ने प्रत्यक्ष भागीदारी की।दुनिया के 110 से अधिक देशों की सहभागिता भी इस सम्मेलन में रही। 

सीएम योगी ने कहा कि इम्पैक्ट समिट के माध्यम से भारत के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का विजन दिया गया है। इसका उद्देश्य मानवता के जीवन को और भी सरल तथा सुगम बनाना है। सीएम ने इस दूरदर्शी विजन के लिए स्वयं और पूरे प्रदेश की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया।

सीएम योगी ने भारत को वैश्विक स्तर पर एक बड़ी आर्थिक महाशक्ति के रूप में प्रस्तुत किया। सीएम ने कहा कि देश समग्र विकास के नित्य नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत उभरती हुई तकनीक का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है। यह देश की प्रगति और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट को सीएम योगी ने अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस सम्मेलन में 10 लाख से अधिक लोगों ने सीधे भाग लेने का अनुमान जताया।दुनिया के 110 से अधिक देशों ने भी इसमें अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। समिट ने भारत के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का एक स्पष्ट विजन प्रस्तुत किया।इसका लक्ष्य मानवता के जीवन को सरल और सुगम बनाना है, जिसके लिए सीएम योगी ने आभार व्यक्त किया।

More news