लखनऊ।सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ हाल ही में सिंगापुर और जापान के दौरे पर गए थे। 23 फरवरी को सिंगापुर में कम्युनिटी इंटरेक्शन इवेंट के दौरान एक बच्ची को उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उसे सीएम योगी ने स्टेज पर बुलाया। दरअसल एक छोटी बच्ची सीएम योगी का स्केच बनाकर लाई थी।सीएम योगी ने जैसे ही बच्ची के हाथ में अपना स्केच देखा तुरंत उसे स्टेज पर बुलाया और उसके साथ फोटो खिंचवाई।साथ ही सीएम ने बच्ची को ऑटोग्राफ भी दिया।
सीएम योगी से मिलने के लिए बनाई स्केच
बच्ची ने बताया कि वह सिंगापुर में पढ़ती है और सीएम योगी से मिलने के लिए ही कार्यक्रम में आई थी।बच्ची ने कहा कि वह सीएम योगी से मिलने के लिए बहुत उत्सुक थी।उसे बीती रात पता चला कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर आ रहे हैं। वह उनसे मिलना चाहती थी। इसलिए उसने सीएम योगी का चित्र बनाई और यहां तक आ गई। बच्ची ने कहा कि सीएम योगी ने ऑटोग्राफ दिया और उसका उत्साह भी बढ़ाया।
दो दिन के दौरे पर सिंगापुर गए थे सीएम योगी
बता दें कि सीएम योगी 23-24 फरवरी को सिंगापुर दौरे पर थे। कम्युनिटी इंटरेक्शन इवेंट के साथ ही सीएम योगी की सिंगापुर के पॉलिटिकल लीडर्स और इन्वेस्टमेंट पर फोकस करने वाले इंस्टीट्यूशन्स के साथ बैक-टू-बैक मीटिंग्स हुई। इससे पहले सीएम योगी ने प्रेसिडेंट थर्मन शनमुगरत्नम, प्राइम मिनिस्टर लॉरेंस वोंग, फॉरेन अफेयर्स मिनिस्टर विवियन बालकृष्णन, टेमासेक चेयरमैन टीओ ची हान और दूसरे बड़े लोगों से मुलाकात की थी।सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर और एम्प्लॉयमेंट इकोसिस्टम को सपोर्ट करने के लिए टेक्निकल और वोकेशनल एजुकेशन में कोलेबोरेशन को मजबूत करने के मकसद से हुए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर साइन होते देखने के लिए ITE कॉलेज सेंट्रल का भी दौरा किया। 23 फरवरी को एक फेसबुक पोस्ट में सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने कहा कि उत्तर प्रदेश तीसरी सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था है और भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में से एक है।