राजधानी दिल्ली में 600 के पार बसों का बेड़ा,सड़कों पर जल्द उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें
राजधानी दिल्ली में 600 के पार बसों का बेड़ा,सड़कों पर जल्द उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें

07 Mar 2026 |   22



 

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बसों के बेड़े में इस महीने छह हज़ार से अधिक बसें हो जाएंगी।जल्द ही 200 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरेंगी।ये बसें दिल्ली आ चुकी हैं। इन्हें सड़क पर उतारने का प्रोसेस चल रहा है।दिल्ली में अभी कुल 5,800 बसें हैं।रेखा गुप्ता सरकार का लक्ष्य दिसंबर तक इनकी संख्या बढ़ाकर साढ़े सात हज़ार करना है।

सरकारी बेड़े में लगभग 7,500 बसें

राजधानी दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बात करें तो पिछले साल की शुरुआत में सरकारी बेड़े में लगभग 7,500 बसें थीं,लेकिन दिसंबर 2025 तक 2,500 से ज्यादा बसें पुरानी होने से सड़कों से हटा दी गईं,इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।हालांकि रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ी बसों की जगह छोटी बसें लाकर बसों की कमी को कुछ हद तक कम करने की कोशिश की,लेकिन लोगों की दिक्कतें दूर नहीं हुईं।असल में दिल्ली में बसों की कुल संख्या घटकर लगभग 5,200 रह गई थी,लेकिन पिछले महीने सरकारी बेड़े में 500 नई बसें जोड़ी गईं।

इन बसों के आने में नहीं कोई रुकावट

रेखा गुप्ता सरकार के पास अभी 5,800 से ज्यादा बसें हैं,इनमें 1,750 सीएनजी बसें और लगभग 4,150 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं।पिछले टेंडर एग्रीमेंट के मुताबिक इस साल दिसंबर तक 1,863 बसें आने की उम्मीद है।ये बसें अलग-अलग फेज में दिल्ली आएंगी और सड़कों पर चलेंगी। इन बसों के आने में कोई रुकावट नहीं है। 2,800 बसों के लिए एक अलग टेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है और अगले साल की शुरुआत में बसों के आने की उम्मीद है।

जनवरी में रेखा सरकार ने सीईएस‌एल को 3,323 बसों का प्रपोज़ल मंज़ूर कर भेजा था

जनवरी में रेखा गुप्ता सरकार ने कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज़ लिमिटेड (सीईएस‌एल) को 3,323 बसों का प्रपोज़ल मंज़ूर कर भेजा था,ये एक सेंट्रल गवर्नमेंट एजेंसी है और इलेक्ट्रिक बसों की खरीद और सप्लाई का काम संभालती है। इन बसों के भी अगले दो सालों में दिल्ली आने की उम्मीद है।रेखा सरकार का दावा है कि अगले साल तक दिल्ली में 14,000 बसें होंगी।

More news