जनता दर्शन:सीएम योगी ने बच्चे से ली पढ़ाई की जानकारी, बोले-किताबें पढ़ो,सोशल मीडिया का प्रयोग कम करो
जनता दर्शन:सीएम योगी ने बच्चे से ली पढ़ाई की जानकारी, बोले-किताबें पढ़ो,सोशल मीडिया का प्रयोग कम करो

09 Mar 2026 |   29



ब्यूरो धीरज कुमार द्विवेदी 

लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन किया।प्रदेश भर से आए पीड़ितों से सीएम ने मुलाकात की और उनका प्रार्थना पत्र लिया। सीएम ने आश्वस्त किया कि सरकार सभी की उचित समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है।निश्चिंत होकर घर जाइए,आपकी समस्याओं का निस्तारण होगा।सीएम ने जनपदों के प्रशासनिक व पुलिस अफसरों को निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समय सीमा के अंदर सुनिश्चित किया जाए। 

बता दें कि जनता दर्शन में अभिभावकों के साथ कुछ बच्चे भी आए थे। सीएम योगी ने बच्चों को चॉकलेट दी और उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।एक बच्चे के पास पहुंचे सीएम ने कहा कि किताबें पढ़ो।सोशल मीडिया का प्रयोग उतना ही करो,जितनी आवश्यकता है।इसका अत्यधिक प्रयोग घातक है। सीएम ने मोबाइल आदि का प्रयोग भी कम करने की सलाह दी।

निवेश और उद्योग विकास में देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं 

जनता दर्शन में सीएम योगी से मुलाकात के दौरान दो उद्यमियों ने अपनी समस्याएं रखीं। सीएम ने प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों,विशेषकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) व जिला प्रशासन को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में निवेश का बेहतरीन इकोसिस्टम तैयार किया गया है।सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम सहित कई पारदर्शी व्यवस्थाएं लागू की हैं।उद्यमियों की परेशानी को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। सीएम ने दो टूक कहा कि निवेश और उद्योग विकास में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

अवैध कब्जे के मामले पर सीएम हुए सख्त

कासगंज से आए एक पीड़ित ने सीएम के सामने पुलिस से जुड़ी शिकायत रखी।पीड़ित ने अपने प्रकरण में कार्रवाई पर देरी की शिकायत की। इस पर सीएम योगी ने पुलिस अधीक्षक को मामले का संज्ञान लेते हुए समस्या के समयबद्ध निराकरण का निर्देश दिया।वहीं एक प्रकरण पारिवारिक विवाद से भी जुड़ा आया।अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायत पर सीएम सख्त हुए।कहा कि ऐसे मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।पीड़ित को आश्वस्त किया कि नियमानुसार तत्काल कार्रवाई होगी।

More news