यूपी में दलित सियासत पर आरपीआई की नजर,भाजपा के साथ तालमेल साधने में जुटी,एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य
यूपी में दलित सियासत पर आरपीआई की नजर,भाजपा के साथ तालमेल साधने में जुटी,एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य

25 Apr 2026 |   24



 

लखनऊ।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले)ने उत्तर प्रदेश में दलित सियासत पर फोकस बढ़ाते हुए 26 नवंबर को संविधान दिवस पर राजधानी लखनऊ में बड़ी रैली का ऐलान किया है।एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।आरपीआई भाजपा के साथ तालमेल कर विधानसभा चुनाव में भूमिका निभाने की तैयारी में है।

रामदास आठवले ने कहा कि पार्टी 62 जिलों में संगठन खड़ा कर चुकी है और अब भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव में भूमिका निभाएगी।बसपा के कमजोर होने का दावा करते हुए अठावले ने कहा कि उनकी पार्टी भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों पर चलकर वंचित समाज का समर्थन जुटाएगी। सीट बंटवारे और गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात तय है। वहीं, महिला आरक्षण मुद्दे पर अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा गया।

More news