उरई।खेती किसानी कर बेटे आदर्श को एक बड़ा अफसर बनाने का ध्रुव सिंह गुर्जर ने सपाना देखा है।ध्रुव का ये सपना अब सच होता दिख रहा है।बेटे आदर्श ने हाईस्कूल में जिले में 94.83 प्रतिशत अंक हासिल कर मां-पिता को खुश कर दिया।
आदर्श का सपना है कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करें।खेती किसानी में आने वाली समस्याओं को आदर्श बहुत अच्छी तरह जानते हैं,उन्हें वह दूर करेंगे।पढ़ाई को लेकर आदर्श उत्साहित रहते हैं।मोबाइल और इंटरनेट मीडिया का उतना ही साथ रहता है,जितनी देर पढ़ाई के लिए जरूरत होती है।
महेवा ब्लाक में श्री बजरंग इंटर कालेज टड़वा में पढ़ने वाले आदर्श ने हाईस्कूल में 600 में 569 अंक प्राप्त किया है। आदर्श ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। आदर्श कहते हैं कि पिता की मेहनत वह देखते हैं।कई बार स्कूल और पढ़ाई से जब फुर्सत मिलती है तो वह खेती में पिता का सहयोग करते हैं।टीवी देखना पसंद नहीं करते हैं। खेलकूद में क्रिकेट खेलना अच्छा लगता है।