प्यार में आईमन अहमद ने तोड़ी मजहब की दीवार,कृतिका बनकर हिंदू प्रेमी शिवम के साथ लिए सात फेरे
प्यार में आईमन अहमद ने तोड़ी मजहब की दीवार,कृतिका बनकर हिंदू प्रेमी शिवम के साथ लिए सात फेरे

11 Mar 2026 |   23



 

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में प्रेम विवाह का एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।यहां एक मुस्लिम युवती ने अपने प्रेमी हिंदू युवक के साथ मंदिर में सात फेरे लिए।अग्नि को साक्षी मानकर जीवनभर साथ निभाने की शपथ ली।युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम भी बदल लिया। 

मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव का है।गांव की आईमन अहमद का गांव के ही युवक शिवम के साथ करीब पांच सालों से प्रेम प्रसंग था।समय के साथ दोनों का रिश्ता और मजबूत होता गया।दोनों ने अपने रिश्ते को विवाह का रूप देने का निर्णय लिया।परिवार और समाज की आशंकाओं के बीच दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 
दोनों ने ऐहार स्थित बाल्हेश्वर मंदिर में विधि-विधान से हिंदू परंपरा के अनुसार शादी कर लिया। पुरोहित की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए।अग्नि को साक्षी मानकर जीवनभर साथ निभाने की शपथ ली। विवाह के बाद आईमन ने हिंदू धर्म अपनाकर नया नाम कृतिका रख लिया।

शादी के बाद नवविवाहित दंपती शिवम और कृतिका ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता आपसी विश्वास और प्रेम पर आधारित है। दोनों ने साथ मिलकर जीवन बिताने का निर्णय लिया है।

More news