एलपीजी किल्लत की अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, सीएम योगी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
एलपीजी किल्लत की अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, सीएम योगी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

11 Mar 2026 |   23



 

लखनऊ।अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही चल रही जंग का असर अब भारत में भी दिखने लगा है।किसी भी देश की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली गैस और तेल की सप्लाई पर इसका सबसे ज्यादा असर भारत में देखने को मिल रहा है।भारत भी इसे लेकर अलर्ट है।हालांकि भारत में अभी पर्याप्त स्टॉक है,लेकिन भविष्य की आशंकाओं के चलते बाजार में पैनिक जैसी स्थिति बन गई है।इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है।

बता दें कि यूपी में तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों और संभावित किल्लत की खबरों के बीच सीएम योगी ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं

सीएम योगी ने साफ कर दिया है कि गैस और तेल की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं,अफवाह फैलाने वाले नहीं बख्शे जाएंगे।सीएम के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय और जिला स्तर पर सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर दिया गया है।सोशल मीडिया पर पैनी नगर रखी जा रही है।अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध भंडारण करने पर कार्रवाई

सभी जिलों की पुलिस को पेट्रोल पंप के आस-पास नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।जिला प्रशासन व आपूर्ति विभाग को गैस की दुकानों में निरक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। गैस का अवैध रूप से भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पेट्रोल पंप के आस-पास नजर बनाए रखने के निर्देश

आपूर्ति विभाग और जिला प्रशासन को गैस एजेंसियों और तेल डिपो का औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं।गैस या तेल का अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश।

More news