इजराइल-ईरान जंग में चारों तरफ लाशें,जानें किस देश में हुईं सबसे अधिक मौतें,अमेरिका का नुकसान बड़ा क्यों
इजराइल-ईरान जंग में चारों तरफ लाशें,जानें किस देश में हुईं सबसे अधिक मौतें,अमेरिका का नुकसान बड़ा क्यों

11 Mar 2026 |   34



 

नई दिल्ली। ईरान और इजराइल में चल रही जंग ने सिर्फ कुछ दिनों में ही कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है।पिछले 10 दिनों में हमलों और जवाबी कार्रवाई में हजारों लोगों की मौत हुई है।कई हजार घायल हुए हैं।सबसे अधिक असर ईरान और लेबनान में देखा गया है,जबकि खाड़ी और आसपास के कई देशों में भी मौत और घायलों की खबरें सामने आई हैं।

ईरान में सबसे अधिक नुकसान युद्ध में अब तक ईरान में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. यहां 1332 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं. लगातार हमलों और सैन्य कार्रवाई के कारण हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं.

अमेरिका के 8 सैनिकों की मौत हुई है,जबकि 18 लोग घायल हुए हैं।वहीं इजराइल में 13 लोगों की मौत और 2000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से जारी जंग में दोनों का भारी नुकसान हुआ है। हालांकि शुरुआती दिनों में ईरान के हमलों से अमेरिकी रक्षा व्यवस्था को बड़ा झटका लगा।जंग के पहले चार दिनों में ही ईरान ने अमेरिका के लगभग 2 अरब डॉलर (लगभग 16 हजार करोड़ रुपये) के रडार और रक्षा प्रणालियों को नुकसान पहुंचाया या उन्हें नष्ट कर दिया,इनमें अत्याधुनिक THAAD रक्षा प्रणाली, महंगे रडार सिस्टम और सैन्य संचार उपकरण शामिल बताए जा रहे हैं।

लेबनान में हालात बेहद गंभीर हैं। यहां 394 लोगों की मौत हुई है और 1000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।लगातार हमलों के कारण हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।

जंग का असर कई खाड़ी देशों में भी देखा गया है।कुवैत में 6 मौत और दर्जनों घायल हुए हैं,बहरीन में 1 मौत, 40 घायल,कतर में 16 घायल,संयुक्त अरब अमीरात में 4 मौत और 112 घायल,ओमान में 1 मौत और 5 घायल,सऊदी अरब में 2 मौत और 12 घायल हुए हैं।

इराक में 6 लोगों की मौत हुई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।जॉर्डन में 14 लोग घायल बताए गए हैं।अब तक साइप्रस में किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है।

इससे एक दिन पहले सऊदी सिविल डिफेंस एजेंसी ने कहा था कि हमले में एक भारतीय और एक बांग्लादेशी की मौत हुई है। दूतावास ने एक्स पर जारी बयान में कहा,कल शाम अल-खार्ज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भारतीय की मौत नहीं हुई।यह राहत की बात है।इस मामले में दूतावास संबंधित सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है।दूतावास ने यह भी बताया कि कम्युनिटी वेलफेयर काउंसलर वाई साबिर ने देर रात अल-खार्ज पहुंचकर घायल भारतीय नागरिक से मुलाकात की।

More news