एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा-मुस्लिम का एनकाउंटर करने वाले का भी होगा एनकाउंटर,एफआईआर दर्ज
एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा-मुस्लिम का एनकाउंटर करने वाले का भी होगा एनकाउंटर,एफआईआर दर्ज

24 Mar 2026 |   29



 

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) के प्रदेश हाजी अध्यक्ष शौकत अली के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शौकत का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,इस पर अब सियासी हलचल बढ़ रही है।

कार्यक्रम में दिया गया बयान

हाजी शौकत अली अपने एक विवादित बयान वाले वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं।इस वीडियो में शौकत अली अपनी पार्टी की एक जनसभा में यह कहते नजर आ रहे हैं कि 
मेरे दोस्तो,मेरे बुजुर्गो,मैं 111 नहीं,आप मुझे 11 जीताकर के उत्तर प्रदेश से दे दो। मैं आपसे वादा करके जा रह हूं कि उत्तर प्रदेश में अगर किसी मुसलमान का एनकाउंटर होगा तो एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा। शौकत के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। 

वीडियो वायरल,गरमाई सियासत

इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। 

लोहियानगर में एफआईआर दर्ज,भड़काऊ बयान पर जांच शुरू

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान की वीडियो वायरल होने पर लोहियानगर थाने में एफआईआर दर्ज हो गयी है। एएसपी कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शौकत अली के बयान पर क्या बोली सपा

अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐसे बयानों पर ध्यान देने का कोई औचित्य नहीं है।कैराना की सांसद इकारा हसन ने शौकत अली के बयान पर कहा कि देश आज भी संविधान से चलता है और आगे भी ऐसे ही चलेगा। सरकार किसी की भी आए, संविधान सर्वोपरी है और  कानून व्यवस्था के आधीन ही चलना चाहिए।

एनकाउंटर हिंदू या मुसलमान का नहीं,अपराधी का होता है 

 हाजी शौकत अली के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा पलटवार किया है।भाजपा प्रवक्‍ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि एनकाउंटर हिंदू या मुसलमान का नहीं होता।एनकाउंटर अपराधियों का होता है।जनता का मजबूत कानून व्यवस्था के कारण भाजपा सरकार में भरोसा है। ऐसे भड़काऊ बयानों से जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

आपको बता दें कि हाजी शौकत अली पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं।एक जनसभा में शौकत ने हम दो हमारे दो दर्जन का नारा दिया था।मुसलमानों से अपील की थी कि अधिक बच्‍चे पैदा करें। शौकत ने इसे देश की तरक्‍की के तौर पर पेश किया।शौकत ने कहा था कि यह अल्‍लाह की देन है।

More news