2027 चुनाव से पहले बयानबाजी तेज,एआईएमआईएम पर संगीत सोम का पलटवार,कहा-गुंडे और आतंकियों की है पार्टी
2027 चुनाव से पहले बयानबाजी तेज,एआईएमआईएम पर संगीत सोम का पलटवार,कहा-गुंडे और आतंकियों की है पार्टी

24 Mar 2026 |   29



 

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्माता जा रहा है।ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम)के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली के बयान पर पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

मेरठ में एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए हाजी शौकत अली 
के बयान को लेकर एआईएमआईएम और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।हाजी शौकत अली के बयान के बाद पूर्व विधायक संगीत सोम ने कड़ा पलटवार किया।

संगीत सोम ने कहा कि एआईएमआईएम में ऐसे लोग हैं जो भड़काऊ बयान देते हैं और जनता ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं करेगी।सोम ने दावा किया कि पार्टी भविष्य में कोई खास राजनीतिक सफलता हासिल नहीं कर पाएगी।

संगीत सोम ने मुस्लिम समाज को लेकर भी टिप्पणी की।सोम ने कहा कि यदि वे भाजपा से जुड़ते हैं तो उन्हें सुरक्षा मिलेगी। उनके इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
 

संगीत सोम ने यह भी दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा और प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनेगी।सोम इस बयान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आने की संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। हर दल अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय नजर आ रहा है।

More news