लखनऊ।योगी सरकार ने रायबरेली जिले के सलोन में राजकीय पॉलीटेक्निक नाम बदल दिया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय पाॅलीटेक्निक का नाम बदलने का फैसला किया है।इस फैसले के पीछे एक गहरा सियासी और सामाजिक संदेश भी छुपा है।
बता दें कि स्वर्गीय दलबहादुर कोरी भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता थे।दलबहादुर सलोन विधानसभा से विधायक थे।यूपी सरकार में मंत्री थे। साल 2021 में कोरोना महामारी के दौरान दलबहादुर का निधन हो गया था।दलित समाज से आने वाले दलबहादुर कोरी की क्षेत्र में अच्छी पकड़ थी।योगी सरकार के इस फैसले को दलबहादुर के योगदान को सम्मान देने और स्थानीय स्तर पर लोगों की भावनाओं को जोड़ने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
यह राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज रायबरेली जिले के सलोन इलाके है।यह एक सरकारी तकनीकी शिक्षा संस्थान है,जहां छात्र इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्रों में डिप्लोमा की पढ़ाई करते हैं।युवाओं के भविष्य को संवारने वाले इस बड़े संस्थान को अब दिवंगत नेता दलबहादुर कोरी की पहचान दे दी गई है।
अक्सर देखा जाता है कि सरकारों के ऐसे फैसलों के पीछे अपने नेताओं को अमर रखने और उनके काम को जनता के बीच जिंदा रखने की मंशा होती है।सलोन के लोगों और दलबहादुर कोरी के समर्थकों के लिए निश्चित रूप से यह एक भावुक और गर्व करने वाला फैसला है।