एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे नए वायुसेना प्रमुख, 31 अक्टूबर से संभालेंगे कमान
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे नए वायुसेना प्रमुख, 31 अक्टूबर से संभालेंगे कमान

07 Oct 2026 |   25



 

नई दिल्ली।भारतीय वायुसेना को जल्द नया प्रमुख मिलने जा रहा है।एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का अगला चीफ ऑफ द एयर स्टाफ नियुक्त किया गया है।रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक आशुतोष दीक्षित की नियुक्ति 31 अक्टूबर 2026 की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के पद पर प्रभावी होगी और कार्यकाल 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा।आशुतोष दीक्षित मौजूदा वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के बाद ये जिम्मेदारी संभालेंगे।एपी सिंह ने सितंबर 2024 में चीफ ऑफ द एयर स्टाफ का पद संभाला था।

चार दशक का लंबा अनुभव

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन किया गया था। आशुतोष दीक्षित ने नेशनल डिफेंस एकेडमी,डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज से पढ़ाई की है। आशुतोष दीक्षित के पास अलग-अलग तरह के विमानों पर 3,500 घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव है।अपने लंबे करियर में आशुतोष दीक्षित कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनल और स्टाफ जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं,मिराज-2000 स्क्वाड्रन की कमान कर चुके हैं और एयर फोर्स टेस्ट पायलट्स स्कूल में डायरेक्टिंग स्टाफ भी रहे हैं,इसके अलावा एयर हेडक्वार्टर में प्रोजेक्ट्स और प्लानिंग से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां भी संभाली हैं।

तेजस समेत स्वदेशी प्रोजेक्ट्स पर रहा फोकस

आशुतोष दीक्षित के करियर में स्वदेशी रक्षा तकनीक और विमानों से जुड़े प्रोजेक्ट्स भी अहम रहे हैं। आशुतोष दीक्षित एलसीए तेजस समेत कई विमान कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं। जुलाई 2026 में आशुतोष दीक्षित वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ का पद संभाला था। आशुतोष दीक्षित को उनकी सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक,अति विशिष्ट सेवा पदक,वायु सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।अब 31 अक्टूबर से आशुतोष दीक्षित के सामने भारतीय वायुसेना की कमान संभालने की नई जिम्मेदारी होगी।

More news