नई दिल्ली।यूपीआई ट्रांजैक्शन रोज नई उंचाईयों पर पहुंच रहा है।अक्टूबर महीने में पहली बार हररोज औसतन यूपीआई ट्रांजैक्शन की वैल्यू 1 लाख करोड़ रुपये को पार करने में सफल रहा। वहीं पूरे महीने में यूपीआई से 31.53 लाख करोड़ रुपये ट्रांजैक्शन हुआ है।त्योहारी सीजन से लोगों ने खरीदारी के समय पर जमकर यूपीआई का इस्तेमाल किया है।बता दें कि इससे पहले किसी एक दिन में 98000 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन यूपीआई से हुआ था।पुराना रिकॉर्ड सितंबर 2026 का था। इसके अलावा किसी महीने में पहली बार यूपीआई ट्रांजैक्शन 30 लाख करोड़ रुपये के पार रहा है। इससे पहले मई के महीने में यूपीआई के जरिए 29.90 लाख करोड़ रुपये ट्रांजैक्शन हुआ है।अक्टूबर महीने में कुल 25.47 अरब ट्रांजैक्शन हुए हैं। इस हिसाब से औसतन 821 मिलियन ट्रांजैक्शन हुआ है। देश के कुल डिजिटल पेमेंट में 89 प्रतिशत हिस्सा यूपीआई का है।
एमडीआर फिलहाल टला
दीपावली तक यूपीआई पूरी तरह से फ्री है।पिछले महीने एनपीसीआई ने कहा था कि दीपावली तक यूपीआई पर एमडीआर चार्ज नहीं लगाया जाएगा। यह निर्णय पेमेंट कंपनियों के साथ मर्चेंट बॉडी आदि के आग्रह के बाद लिया गया। उनका मानना था कि इस फैसले की वजह से फेस्टिव सीजन में ग्राहकों का सेंटीमेंट प्रभावित होगा।
बता दें कि सितंबर महीने में यूपीईआई के जरिए 2000 रुपये से अधिक ट्रांजैक्शन पर 0.40 प्रतिशत का एमडीआर लगाया गया था।इसके अलावा अलग-अलग ट्रांजैक्शन पर अलग-अलग फीस तय की गई थी। इस प्रस्तावित एमडीआर से 15000 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद थी।सोशल मीडिया पर इस एमडीआर के फैसले का काफी विरोध देखने को मिला था।इस प्रस्तावित योजना में पर्सन टू पर्सन यूपीआई ट्रांजैक्शन पूरी तरह से फ्री रहेगा।