दोधारी तलवार पर लटके ट्रंप:ईरान जंग पर खर्च ₹44,80,95,88,50,000 के पार,अमेरिका महंगाई की मार से बेहाल
दोधारी तलवार पर लटके ट्रंप:ईरान जंग पर खर्च ₹44,80,95,88,50,000 के पार,अमेरिका महंगाई की मार से बेहाल

30 Oct 2026 |   28



 

नई दिल्ली। 28 फरवरी से शुरू हुई अमेरिका-ईरान में जंग कब खत्म होगी,शायद इसका जवाब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी नहीं जानते हैं।ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं कि वो जब चाहेंगे जंग खत्म हो जाएगी,लेकिन अब विश्व भी ट्रंप की इस सच्चाई को समझ चुका है।ट्रंप ने कभी फ्रंटफुट पर आकर तो कभी बैकफुट से जंग खत्म करने की जुगत लगाई,लेकिन सफलता मिल नहीं सकी।ट्रंप की कोशिशें नाकाम रही,अब बढ़ते खर्च का बोझ देखकर ट्रंप खुद परेशान हैं।

अमेरिका पर ईरान युद्ध का बढ़ रहा है खर्च

ईरान जंग में ट्रंप ने एंट्री तो कर ली है,लेकिन उन्हें एग्जिट नहीं मिल पा रहा है।ईरान जंग में अमेरिका का खर्च बढ़कर 47 अरब डॉलर के ऊपर पहुंच गया है।अगर इसे भारतीय करेंसी में देखें, तो 44,78,70,52,00,000 रुपये इस जंग में खर्च हो रहे हैं और अब तक इसके खर्च होने से आसान नहीं दिख रहे हैं।

अमेरिका पर बढ़ रहा है जंग का खर्च

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान जंग पर ट्रंप प्रशासन ने मिड अक्टूबर तक करीब 47 अरब डॉलर से अधिक का खर्च किया है।बीते कुछ हफ्तों में इस खर्च में 3 अरब डॉलर से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के मुताबिक बीते 8 महीनों में अमेरिका ने गोला-बारूद और हथियारों पर करीब 29 अरब डॉलर का खर्च किया है,जबकि लड़ाकू विमान समेत दूसरे सैन्य ठिकानों को हुए नुकसान की लागत 6 अरब डॉलर से अधिक पर पहुंच गया है,जबकि इसमें फारस की खाड़ी में मौजूद सैन्य ठिकानों को हुए नुकसान को शामिल नहीं किया गया है।

क्यों डरा रही अमेरिकी रिपोर्ट

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अपनी रिपोर्ट में ईरान जंग पर हो रहे इन खर्चों का दावा किया है,इससे पहले जंग की लागत को 43.6 अरब डॉलर आंका गया था,जिसे अब बढ़ाकर 47 अरब डॉलर कर दिया गया है।ट्रंप प्रशासन को उम्मीद थी कि जंग दो हफ्तों में खत्म हो जाएगी,लेकिन अगले 8 महीनों से भी ज्यादा वक्त से जंग जारी है।खर्च का सबसे बड़ा हिस्सा बम,मिसाइलों और अन्य हथियारों पर जा रहा है।ईरान सीमा और होर्मुज के पास अमेरिकी नौसेना ने विमानवाहक पोत और युद्धपोतों की तैनाती पर 1.5 अरब डॉलर खर्च हो रहे हैं।

सिर्फ खर्च नहीं,बढ़ रही है महंगाई

अमेरिका का सिर्फ युद्ध खर्च नहीं बढ़ रहा,बल्कि महंगाई भी बेलगाम बढ़ रही है।अमेरिका में रिटेल महंगाई 3.7 प्रतिशत बढ़ी है।फरवरी में ये आंकड़ा 2.4 प्रतिशत पर था।फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर 2 प्रतिशत रहने की उम्मीद जताई थी, लेकिन ईरान जंग और खाड़ी संकट के चलते कच्चे तेल की बढ़ती कीमत ने अमेरिका में महंगाई को उम्मीद से ऊपर पहुंचा दिया है।ईरान जंग के चलते अमेरिका में डीजल की कीमत 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुकी है।  AAA की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ हफ्तेभर में पेट्रोल की औसत कीमत 31 सेंट बढ़कर 4.48 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई।पेट्रोल और डीजल की महंगाई ने अमेरिका में रिटेल महंगाई बढ़ा दिया है।

More news