16 साल से एक जगह पर अटका है चीन, दूर-दूर तक नहीं है आगे बढ़ने की संभावना 
16 साल से एक जगह पर अटका है चीन, दूर-दूर तक नहीं है आगे बढ़ने की संभावना 

23 Oct 2026 |   22



 

नई दिल्ली।साल 2010 में चीन जापान को पछाड़कर विश्व की दूसरी बड़ी इकॉनमी बना था,तब से चीन इसी पोजीशन पर है। अभी अमेरिका विश्व की सबसे बड़ी इकॉनमी है।अमेरिका की जीडीपी लगभग 32.38 ट्रिलियन डॉलर है और चीन 20.85 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर है।नंबर 1 बनने के लिए चीन को अभी लंबा सफर तय करना है। बरहाल पिछले 16 साल में चीन की इकॉनमी 6.19 ट्रिलियन डॉलर से लगभग तीन गुना बढ़ चुकी है। इस दौरान अमेरिका की इकॉनमी लगभग दोगुनी हो चुकी है।

चीन पिछले 16 साल से एक ही पोजीशन में अटका

साल 2000 में चीन विश्व की छठी बड़ी इकॉनमी था और 2005 में पांचवें नंबर पर पहुंचा।इसके बाद अगले पांच साल चीन तेजी से बढ़ा और 2010 में दूसरे नंबर पर पहुंच गया। आईएमएफ वर्ल्ड इकनॉमिक आउटलुक के मुताबिक इस साल चीन की इकॉनमी के 4.5 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है और अमेरिका की जीडीपी ग्रोथ 2.3 फीसदी रह सकती है।

भारत की चाल

भारत साल 2000 में विश्व की 13वीं बड़ी इकॉनमी था। 2005 में भी भारत इसी पोजीशन में था,लेकिन 2010 में 9वें पायदान पर पहुंच गया। 2015 में भारत सातवें पर पहुंचा और आज विश्व की छठी बड़ी इकॉनमी है। इस साल भारत की जीडीपी के 7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है,जो विश्व में बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है।

फ्रांस साल 2000 में 5वें नंबर पर था,अब सातवें नंबर पर

फ्रांस साल 2000 में 5वें नंबर पर था और अब सातवें नंबर पर खिसक गया है।इस साल फ्रांस की इकॉनमी के 0.4 फीसदी बढ़ने का अनुमान है। अगर रूस की बात करें तो वह 2000 में विश्व की 21वीं बड़ी इकॉनमी था और आज नौवें नंबर पर पहुंच चुका है।अभी जर्मनी विश्व की तीसरी,जापान चौथी और यूके पांचवीं बड़ी इकॉनमी है।

More news