पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा इसी महीने होगा ट्रांसफर, जानें किस तारीख को आएगा 2000
पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा इसी महीने होगा ट्रांसफर, जानें किस तारीख को आएगा 2000

24 Oct 2026 |   23



 

नई दिल्ली।पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का किसान बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है।केंद्र सरकार की तरफ से 24वीं किस्त का पैसा 30 अक्टूबर को जारी कर दिया जाएगा।किसान दुर्गा पूजा के समय से ही इस किस्त की घोषणा का इंतजार कर रहे थे।अब दिवाली से पहले 2000 रुपये उनके खाते में क्रेडिट हो जाएगा।बता दें कि इसकी जानकारी पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी गई है।

इन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा

जिन किसानों ने अबतक ई-केवाईसी नहीं करवाई है उन्हें 24वीं किस्त का पैसा नहीं ट्रांसफर होगा। कृषि मंत्रालय ने ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है।किसान ऐप या फिर नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। पिछली बार कर्नाटक में करीब 6 लाख किसानों को ई-केवाईसी ना करने की वजह से पैसा नहीं मिला था।ई-केवाईसी की प्रक्रिया के लिए आपके पास आधार लिंक्ड मोबाइल नबंर एक्टिव होना चाहिए।क्योंकि ओटीपी के जरिए ही ई-केवाईसी होती है।फेस अथंटिकेशन के जरिए भी ई-केवाईसी की जा सकती है।

चेक करें अपनी पात्रता

सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं,अब आप beneficiary status पेज पर जाकर क्लिक करें,अपना आधार कार्ड नंबर या फिर अकाउंट नंबर लिखें,Get Date पर क्लिक करें।आपको डीटेल्स दिख जाएंगे।

ऐप से कैसे कर सकते हैं ई-केवाईसी 

1- सबसे पहले आपको पीएम किसान मोबाइल ऐप और आधार फेस आरडी ऐप डाउनलोड करना होगा।

2- अब ऐप को ओपन करना होगा और पीएम किसान रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लिखना होगा।

3- beneficiary status पर पहुंचकर डीटेल्स दिख जाएगा।

4- अगर ई-केवाईसी स्टेटस नो दिखा कर रहा है तो आपको प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

5- आपको ई-केवाईसी पर क्लिक करना होगा और आधार नंबर लिखना होगा।

6- इसके बाद फेस स्कैन करने के लिए आपको परमिशन देनी होगी।

गेंहू की बुआई होने वाली है शुरू

किसान इस समय गेंहू की बुआई की तैयारियों में जुट गए हैं। डीएपी खाद से लेकर बीज तक की व्यवस्था किसानों की तरफ से हो रही है। ऐसे में केंद्र सरकार की तरफ से तारीख का ऐलान उनके लिए बड़ी राहत है।

जून में जारी हुआ था 23वीं किस्त का पैसा

इससे पहले केंद्र सरकार ने जून के महीने में किसानों के खाते में 23वीं किस्त का पैसा हुगली, पश्चिम बंगाल से भेजा था। तब यह पूसा 9.44 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर किया गया था।केंद्र सरकार की तरफ से एक साल में 3 बार 2000-2000 रुपये की किस्त जारी की जाती है। यह पैसा किसानों को खेती की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ट्रांसफर किया जाता है।

More news