नई दिल्ली।कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बीच बड़ी खबर है।ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे आ गया है। WTI भी 83 डॉलर पर है।इससे विश्वभर में पेट्रोल-डीजल के दाम तेजी से कम हो रहे हैं।अब विश्व में पेट्रोल की औसत कीमत 142.48 रुपये प्रति लीटर है।वहीं डीजल का औसत भाव 152.77 रुपये प्रति लीटर आ गया है।ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज डॉट कॉम के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक विश्वभर में डीजल औसतन पेट्रोल से 10.29 रुपये प्रति लीटर महंगा बिक रहा है।इसके उलट भारत में डीजल से करीब 10 रुपये सस्ता पेट्रोल है।क्योंकि भारत में पेट्रोल का औसत रेट 108 और डीजल का 98.10 रुपये लीटर है। इस बीच भारत की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के 19 नवंबर के रेट जारी कर दी हैं। आज भी इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
सबसे सस्ता और महंगा पेट्रोल-डीजल
पूरे विश्व में सबसे सस्ता पेट्रोल लीबिया में 2.17 रुपये लीटर है।वहीं भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में बिकता है। यहां पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है। विश्व में सबसे सस्ता डीजल वेनेजुएला में 38 पैसा प्रति लीटर है।जबकि भारत में सबसे सस्ता डीजल पोर्ट ब्लेयर में 84.56 रुपये है।अगर सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल की बात करें तो भारत में पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। चित्तूर में डीजल 106.06 रुपये लीटर है। वहीं विश्व में सबसे महंगा डीजल हांगकांग में 445.82 रुपये लीटर और 413.54 रुपये लीटर है।
कहीं पेट्रोल 3 रुपये से कम तो कहीं 400 रुपये अधिक क्यों
आमतौर पर अमीर देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें ज्यादा होती हैं,जबकि कम आय वाले और कच्चे तेल का उत्पादन करने वाले देशों में ईंधन सस्ता मिलता है।हालांकि अमेरिका इसका अपवाद है। विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने के बावजूद वहां पेट्रोल की कीमतें अपेक्षाकृत कम हैं।
टैक्स और सब्सिडी से तय होती हैं कीमतें
अलग-अलग देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अंतर की सबसे बड़ी वजह टैक्स और सरकारी सब्सिडी है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का असर सभी देशों पर पड़ता है,लेकिन सरकारें अपने हिसाब से ईंधन पर टैक्स लगाती हैं और सब्सिडी देती हैं।इसी वजह से अलग-अलग देशों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा दाम में बड़ा अंतर देखने को मिलता है।
कई देशों में हर हफ्ते अपडेट होते हैं दाम
आंकड़ों के मुताबिक कुछ देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर सप्ताह अपडेट की जाती हैं,जबकि कई देशों में महीने में एक बार बदलाव होता है।जबकि भारत में रेट तो रोजाना जारी होते हैं,लेकिन बदलाव सरकार तय करती है।क्योंकि कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट मई 2026 के बाद नहीं बदले,जिन देशों में फ्यूल की कीमतें सरकार नियंत्रित करती है, वहां दाम में बार-बार बदलाव नहीं होता। ऐसे देशों के आंकड़े मासिक आधार पर अपडेट किए जाते हैं।