छठ पूजा के लिए 200 रुपए किलो पहुंचे लौकी के दाम
छठ पूजा के लिए 200 रुपए किलो पहुंचे लौकी के दाम

13 Nov 2026 |   34



 

नई दिल्ली।लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय से आज शुरू हो गया है।नहाय-खाय के दिन लौकी की सब्जी के साथ चने की दाल और चावल ग्रहण किया जाता है।ऐसे में आज गांव से लेकर छोटे कस्बों तक में लौकी के दाम आसमान पर पहुंच ग‌ए हैं। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के कप्तानगंज सब्जी मंडी में 1 किलो लौकी का दाम 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं मुंबई में लौकी चार गुनी सस्ती है। मुंबई में फुटकर में लौकी 50 से 60 रुपये किलो बिक रही है।यही लौकी अभी दो दिन पहले दिल्ली की आजादपुर मंडी में 20 से 30 रुपये किलो थी और लगभग इसी रेट पर कुशीनगर,गोरखपुर और देवरिया में बिक रही थी।दिल्ली में भी लौकी आज 200 रुपये पर पहुंच गई है। हालांकि आजादपुर मंडी में महज 70 से 80 रुपये किलो बिक रही है।

कहीं 200 रुपये किलो है तो कहीं 60 रुपये

कप्तानगंज मंडी में होल सेल लौकी 120 रुपये से 160 रुपये किलो बिक रही है।वहीं मुंबई में गोल लौकी थोक में 38 और लंबी वाली 28 रुपये किलो बिक रही है।मुंबई में लौकी का खुदरा रेट 50 से 60 रुपये किलो है।

वाराणसी,पटना,रांची में क्या हैं लौकी के दाम 

वाराणसी में आज लौकी 100 रुपये किलो पर पहुंच गई है। एक दिन पहले ही 40 रुपये किलो थी। बिहार के मधेपुरा में लौकी का दाम आज 60 रुपये किलो है।पटना के बोरिंग रोड एरिया में 100 से 120 रुपये पीस है। शहर से सटे 80 से 90 रुपये प्रति पीस मिल रहा है। पटना के राजा बाजार एरिया में लौकी 150 रुपये पीस पहुंच गई है। अगर झारखंड की बात करें तो रांची में गोल वाली लौकी 70 रुपये पीस है तो लंबी वाली 60 रुपये किलो है।

More news