ट्रंप की हार का तेल को फायदा,कीमतों में बड़ी गिरावट,क्या भारत में अब गिरेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
ट्रंप की हार का तेल को फायदा,कीमतों में बड़ी गिरावट,क्या भारत में अब गिरेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

09 Nov 2026 |   25



 

नई दिल्ली।साल 2026 खत्म होने से पहले क्या कच्चे तेल  की कीमत वापस अपनी स्थिति में पहुंच सकेगी।फरवरी में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत हुई और खाड़ी के युद्ध से कच्चे तेल के दाम में बड़ी तेजी आ गई है।

एक फैसला और कच्चे तेल के गिरे दाम  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद बड़ा ऐलान किया है।ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध को बातचीत से भी सुलझाया जा सकता है।हार के बाद ईरान पर ट्रंप के रुख में नरमी देखी जा रही है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान के साथ समझौते पर बात आगे बढ़ती है, तो अमेरिका को दोबारा युद्ध में लौटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ट्रंप के बयान से कच्चा तेल धड़ाम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान से कच्चे तेल  के बाजार पर बड़ा असर पड़ा है।इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में तेल की कीमत में नरमी देखने को मिली है।ब्रेंट क्रूड की कीमत में 0.09 फीसदी की गिरावट आई है और कीमत 98.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट तेल की कीमत 91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है।

तेल के दाम गिरे,तो क्या भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत कम हुई

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर तुरंत पेट्रोल-डीजल के दामों पर नहीं दिखने वाला है।तेल कंपनियों के लिए बढ़े दाम की वजह से बढ़ी लागत की भरपाई करना पहली प्राथमिकता है। मई के बाद से भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।तेल कंपनियों पर ग्लोबल मार्केट में बढ़ी कीमतों का दबाव बढ़ रहा है,ऐसे में अगर कच्चे तेल की कीमत अपने पूर्व स्थिति में पहुंचती है, तो भी दो से तीन महीने का वक्त लग सकता है,जब आपके लिए पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट हो सकती है।

क्या है आज पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए प्रति लीटर, डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर

मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपए प्रति लीटर,डीजल 97.83 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता में पेट्रोल 113.51रुप‌ए प्रति लीटर,डीजल रुपए 99.82 प्रति लीटर

चेन्नई में पेट्रोल 107.76 रुपए प्रति लीटर,डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर

More news