नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड,पंजाब,गोवा और मणिपुर में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है।पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक जनवरी के पहले सप्ताह में पांचों राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है।
चुनाव आयोग के सूत्रों मुताबिक इन पांच राज्यों में मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों आयुक्तों के दौरे की शुरुआत नवंबर के आखिरी हफ्ते या दिसंबर में शुरू होगी।चुनाव आयुक्तों के पांच राज्यों के दौरे की तारीख ईसी के डीईसी स्तरीय दौरा संपन्न होने के बाद तय होगा।
आइए जानते हैं कि 2022 में जब उत्तर प्रदेश समेत इन्हीं पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे तब चुनाव आयोग ने क्या शेड्यूल बनाया था,चुनाव आयोग ने 2022 में चुनाव शेड्यूल जारी करने के लिए 8 जनवरी दिन शनिवार का दिन चुना था। 2022 के शेड्यूल को देखकर आप भी अपने स्तर पर अनुमान लगा सकते हैं कि 2027 में यूपी समेत सभी पांच राज्यों में कब और कितने चरणों में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।
यूपी में सबसे ज्यादा 7 चरणों में हुई थी वोटिंग
बता दें कि 2022 में 8 जनवरी शनिवार के दिन उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने कुल 7 चरणों में वोटिंग कराने की घोषणा की थी। 10 फरवरी को पहला चरण में पश्चिमी यूपी की 58 सीटों पर वोटिंग,इसके लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी किया और 21 जनवरी तक नामांकन पत्र भरे गए थे। 14 फरवरी को दूसरे चरण में 55 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग,नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी तय की गई थी। 20 फरवरी को तीसरे चरण में कुल 59 सीटों पर वोटिंग हुई थी,इस चरण के लिए नामांकन 1 फरवरी तक स्वीकार किए गए थे। 23 फरवरी चौथे चरण में 59 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग हुई थी,इसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 3 फरवरी रखी गई थी। 27 फरवरी पांचवें चरण में सबसे अधिक 61 सीटों पर वोटिंग हुई थी,जिसकी नामांकन प्रक्रिया 8 फरवरी तक पूरा किया गया था। छठा चरण 3 मार्च छठा चरण में पूर्वांचल और अन्य इलाकों की 57 सीटों पर वोटिंग हुई थी,इसके लिए 11 फरवरी तक पर्चे दाखिल कराए गए थे। 7 मार्च सातवें चरण के अंतिम चरण में 54 सीटों पर वोट डाले गए,इसके लिए 17 फरवरी तक नामांकन की अंतिम तिथि तय हुई थी।
उत्तराखंड में एक ही चरण में सभी 70 सीटों पर डाले गए थे वोट
बता दें कि उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग हुई थी।चुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना 21 जनवरी 2022 को जारी हुई थी।उम्मीदवार 28 जनवरी 2022 तक अपने नाम-निर्देशन दाखिल कर पाए थे।नामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) 29 जनवरी 2022 तक हुई थी।अभ्यर्थी 31 जनवरी 2022 तक अपने नाम वापस ले पाए थे।
2022 में पंजाब में एक ही चरण में सभी 117 सीटों डाले गए वोट
बता दें कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग हुई थी।चुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना 21 जनवरी 2022 को जारी की गई थी।उम्मीदवार 28 जनवरी 2022 तक अपने नाम-निर्देशन (नामांकन) दाखिल कर पाए थे।नामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) 29 जनवरी 2022 तक हुई थी। उम्मीदवार 31 जनवरी 2022 तक अपने नाम वापस ले पाए थे।पंजाब की सभी 117 सीटों पर एक ही दिन 14 फरवरी 2022 को वोट डालने की तारीख तय हुई थी।बाद में चुनाव आयोग ने पंजाब वोटिंग डेट बदलकर 20 फरवरी 2022 कर दी थी,लेकिन आधिकारिक मूल अनुसूची यही थी।
गोवा और मणिपुर में भी एक ही चरण में हुई थी वोटिंग
बता दें कि गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी 2022 को और मणिपुर की सभी 60 सीटों पर 10 मार्च को वोट डाले गए थे।यूपी,उत्तराखंड,पंजाब,गोवा और मणिपुर चुनाव में 10 मार्च को परिणाम आए थे।