क्या अमेरिका और ईरान के बीच हुई जंग खत्म होने को लेकर डील
क्या अमेरिका और ईरान के बीच हुई जंग खत्म होने को लेकर डील

09 Nov 2026 |   28



 

नई दिल्ली।अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग थमने की उम्मीद अब बढ़ती नजर आ रही है।अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अगर ईरान परमाणु कार्यक्रम और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने पर समझौते की दिशा में आगे बढ़ता है,तो अमेरिका की ओर से एक और बड़ा सैन्य हमला होने की आशंका कम हो सकती है।सीएनएन को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि बातचीत आगे बढ़ने पर नए हमले की संभावना काफी कम हो जाएगी।

अमेरिका-ईरान के बीच कतर के जरिए चल रही है गोपनीय बातचीत

अमेरिका और ईरान के बीच कतर के जरिए गोपनीय बातचीत चल रही है।कतर ने एक प्रस्ताव का मसौदा भी अमेरिका और ईरान के सामने रखा है,जिसमें बदलाव किए जा रहे हैं। हालांकि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जल्द समझौता होने की उम्मीदों पर सावधानी बरतने को कहा है।

मिडटर्म चुनाव के बाद क्यों तेज हुई बातचीत

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप ने भी ये स्वीकार किया है कि मतदाताओं को ईरान के साथ जंग पसंद नहीं आई।उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी चुनाव में हार की वजहों में युद्ध को शामिल किया था। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी अमेरिकी चुनाव नतीजों का हवाला देकर वॉशिंगटन से अपना रुख साफ करने को कहा है।

किन मुद्दों पर अटकी है बात

अमेरिका चाहता है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की क्षमता हासिल न कर सके,इसके लिए अमेरिका ईरान के संवर्धित यूरेनियम को दूसरे देश में रखने या उसकी क्षमता कम करने का प्रस्ताव दे रहा है।वहीं ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को अपना अधिकार बताता है।इसके अलावा ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंध हटाना,उसकी विदेशों में फंसी संपत्ति और युद्ध में हुए नुकसान का मुआवजा भी बातचीत के अहम मुद्दे हैं।स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी अमेरिका और ईरान के बीच मतभेद हैं।ईरान इस समुद्री रास्ते के प्रबंधन में अपनी भूमिका चाहता है, जबकि अमेरिका इसे खुला रखना चाहता है।

More news