अमेरिका,चीन,जापान में मचा कोहराम,भारत के शेयर बाजार ने मारी छलांग,सेंसेक्स लो से 1400 अंक तक उछला,तेजी के पीछे कौन
अमेरिका,चीन,जापान में मचा कोहराम,भारत के शेयर बाजार ने मारी छलांग,सेंसेक्स लो से 1400 अंक तक उछला,तेजी के पीछे कौन

20 Nov 2026 |   33



 

नई दिल्ली।अमेरिका,जापान,कोरिया,ताइवान...विश्वभर के बाजारों में तबाही मची है।एआई स्टॉक्स की मुनाफावसूली का असर दिखा,आईटी शेयरों की बिकवाली की वजह से जापान का निक्केई,साउथ कोरिया का कोस्पी,चीन का शंघाई इंडेक्स और अमेरिकी बाजार बुरी तरह से क्रैश हो गया,जहां अमेरिकी और एशियाई बाजार में भारी गिरावट दिखी तो वहीं भारतीय बाजार ने जबरदस्त वापसी की है।शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने बाउंसबैक किया है।सेंसेक्स ने 1400 प्वाइंट की रिकवरी की है,ये समझना भी जरूरी है कि ग्लोबल मार्केट में बिकवाली के बावजूद भारतीय बाजार ने ना केवल रिकवरी की, बल्कि तेजी भी हासिल कर लिया।

ग्लोबल मार्केट का हाल

अमेरिकी डाओ जोन्स 1100 अंक टूटा है,जापान का निक्केई में 4.5 फीसदी टूटकर 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया, एसएंडपी 500 2 फीसदी टूटा,नैस्डैक कंपोजिट में भी करीब 2 फीसदी की गिरावट आई।

भारतीय शेयर बाजार में तेजी की असली वजह  

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने फ्लैट शुरुआत करने के बाद जोरदार तेजी हासिल कर ली। BSE Sensex 790 अंक चढ़कर 83,800 पर पहुंच गया है। निफ्टी 218.85 अंक की चढ़कर 25,733.15 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।आईटी, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली है।

भारतीय शेयर बाजार में तेजी की क्या है वजह

जहां विश्वभर के बाजार में बिकवाली हावी है,मार्केट क्रैश हो रहा है तो वहीं भारतीय शेयर में तेजी का ग्राफ बना हुआ है। विदेशी निवेशकों की बढ़ती हिस्सेदारी ने बाजार को संभाला है।बीते 7 कारोबारी दिनों में FII/FPI की खरीदारी 20663 करोड़ रुपये और 30 दिनों में 98985 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

आईटी-बैंकिंग शेयरों का रोल  

शुक्रवार को आईटी शेयरों में खरीदारी देखी गई है।आईटी इंडेक्स 2.3 फीसदी चढ़ा,टेक महिंद्रा,इन्फोसिस, HCL Tech स्टॉक्स की खरीदारी ने बाजार को संभालने का काम किया। वहीं बैंक निफ्टी 1.8 फीसदी चढ़ा।इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में खरीदारी ने शेयर बाजार को गिरने से बचाया।

7 महीने में सबसे मजबूत हुआ रुपया

भारतीय रुपये में मजबूती लौटी है। रुपये 7 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 92.9950 के इंट्राडे उच्च स्तर पर पहुंच गया। सिर्फ इस हफ्ते की बात करें, तो भारतीय करेंसी 1 रुपये से ज्यादा मजबूत हुआ है।रुपये की मजबूती ने भी बाजार को संभालने में अहम रोल निभाया है। FPI के भारी निवेश और निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली से रुपये को मजबूती मिली।

More news