चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।यहां भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्या के भाई परचून दुकानदार संतोष मौर्या की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना नगर के वार्ड नंबर 7 की है, जहां देंवेंद्र जायसवाल उर्फ प्रकाश जायसवाल ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया।पुलिस देवेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 9 बजे देवेंद्र जायसवाल की डॉक्टर प्रदीप मौर्या के भाई संजय मौर्या से किसी बात पर कहासुनी हो गई।बहस के बाद जयप्रकाश अपने घर गया और वहां से हथियार लेकर लौटा। इसी दौरान बीच-बचाव करने आए 45 वर्षीय संतोष मौर्य को गोली लग गई।गंभीर रूप से घायल संतोष को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद नगर में तनाव का माहौल हो गया।
थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने बताया कि हत्या के आरोपी जयप्रकाश जायसवाल को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है।वह पहले से ही दबंग प्रवृत्ति का बताया जा रहा है, जो अक्सर चौराहे और बाजार में लोगों को धमकाता रहता है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।