रास्ते में जानवर बांधने के विवाद पर दबंगों ने बुजुर्ग महिला की लाठी से पीटकर की हत्या,पति और पुत्रवधू घायल,आरोपी फरार
रास्ते में जानवर बांधने के विवाद पर दबंगों ने बुजुर्ग महिला की लाठी से पीटकर की हत्या,पति और पुत्रवधू घायल,आरोपी फरार

09 Jul 2025 |   14



आशुतोष यादव 

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के बागपुर गांव में जानवर बांधने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने बुजुर्ग महिला की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी।वहीं बुजुर्ग महिला का पति और पुत्रवधू घायल हो गए।

मृतिका के बेटे अरुण सिंह ने बताया कि गांव के बृजेश कुमार,सुनील कुमार,नीरज कुमार,संजीव कुमार,दीपक कुमार और रेखा लगातार गली में जानवर बांधते थे। बार-बार मना करने के बावजूद भी वे ऐसा करते रहे।

घटना उस समय हुई जब अरुण सिंह के पिता सुरेंद्र सिंह मोपेड से घर लौट रहे थे गली में बंधे जानवरो से मोपेड टकरा गईं।इस पर दबंगों ने उनसे कहा सुनी की।सुरेंद्र घर चले आये, लेकिन दबंग उनके घर पहुंच गये। दबंगों ने सुरेंद्र सिंह,उनकी पत्नी और बहू पर लाठी से हमला कर दिया।

घायलों को बेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र की पत्नी को मृत घोषित कर दिया।पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

 मामले को लेकर बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची थी। तहरीर के आधार पर आरोपियों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर महिला के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिस दे रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।