मैनपुरी।उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।यहां एक महिला अपने पति को धोखा देकर अपने ही सगे भतीजे संग फरार हो गई।चाची और भतीजे के बीच पनपे इस अवैध प्रेम प्रसंग ने न केवल एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया,बल्कि पवित्र रिश्तों की गरिमा को भी दांव पर लगा दिया है।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार कुर्रा थाना क्षेत्र के बेगमपुर करहल के रहने वाले अजीत कुमार का जीवन सामान्य चल रहा था।अजीक की पत्नी सुमन दो दिन पहले रात को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई।पहले तो परिजनों ने सुमन को काफी खोजा,लेकिन जब सच सामने आया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।जांच और पूछताछ में पता चला कि सुमन अकेले नहीं गई है,बल्कि वह अपने ही सगे भतीजे हर्षित के साथ फरार हुई है।
सदमे में परिजन
अजीत कुमार और उनका परिवार सुमन के इस धोखे से पूरी तरह टूट चुका है।ग्रामीणों का कहना है कि जिस भतीजे पर परिवार ने भरोसा किया,उसी ने घर की मर्यादा में सेंध लगा दी। गांव में इस कलयुगी प्रेम कहानी को लेकर भारी आक्रोश और हैरानी है।परिवार सदमे में है।लोगों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं से समाज में रिश्तों के प्रति अविश्वास बढ़ता है।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए अजीत कुमार ने कुर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। दोनों के मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस की मदद ली जा रही है।