26 जुलाई को मैनपुरी आएंगे सीएम योगी,प्रशासन पूरी तरह अलर्ट,स्टेडियम से हेलीपैड तक सुरक्षा का लिया गया जायजा
26 जुलाई को मैनपुरी आएंगे सीएम योगी,प्रशासन पूरी तरह अलर्ट,स्टेडियम से हेलीपैड तक सुरक्षा का लिया गया जायजा

24 Jul 2026 |   162



आशुतोष यादव 

मैनपुरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 26 जुलाई को प्रस्तावित मैनपुरी दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।सीएम के आगमन के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर स्टेडियम में सभा स्थल का अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) और क्षेत्राधिकारी (नगर) ने निरीक्षण किया। इस दौरान रूट डायवर्जन प्लान, सुरक्षा व्यवस्था,वाहन पार्किंग स्थलों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।साथ ही सीएम योगी के आगमन के लिए बनाए गए हेलीपैड का भी निरीक्षण किया गया, ताकि कार्यक्रम का सुरक्षित और सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 इस मौके पर इंस्पेक्टर एलआईयू, प्रभारी वीआईपी सेल, प्रभारी यातायात, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, मीडिया सेल प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

बता दें कि अब सभी की निगाहें 26 जुलाई पर टिकी हैं, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी पहुंचेंगे।

More news