आशुतोष यादव
मैनपुरी।भोगांव क्षेत्र में एक महिला ने करहल रोड यादव नगर निवासी युवक अमित कुमार सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पीड़िता की तहरीर के आधार पर भोगांव पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का दावा है कि बेटी की शादी पहले ही कहीं और हो चुकी है फिर भी आरोपी धमकी दे रहा था।विरोध करने पर महिला के पति शिवकुमार शर्मा के साथ सब्जी की दुकान पर मारपीट की।घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ कार से भागने लगा।रास्ते में बिजली के खंभे से कार टकराने की बात सामने आई।
पीड़िता का आरोप है,पहले शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और मेडिकल भी नहीं कराया गया।पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे,उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।