पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी को बस स्टैंड से किया गिरफ्तार,लूट और गैंगस्टर सहित कई मामलों में था वांछित
पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी को बस स्टैंड से किया गिरफ्तार,लूट और गैंगस्टर सहित कई मामलों में था वांछित

07 Mar 2026 |   21



आशुतोष यादव 

मैनपुरी।भोगांव पुलिस ने शनिवार को 25 हज़ार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया। यह अपराधी लूट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमों में वांछित था।गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया,जहां उसे जेल भेज दिया गया।

 प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडे ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी की भोगांव बस स्टैंड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है और भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने की कोशिश की,लेकिन पुलिस बल ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

 प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी की पहचान सत्यराम पुत्र राम भरोसे निवासी खाकेताल थाना बेवर के रूप में हुई है।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक सत्यराम पर लूट साहित्य कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल था, पुलिस प्रशासन ने उस पर 25 हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार आरोपी के अन्य आपराधिक सम्पर्को और गतिविधियों की जांच कर रही है।

More news