डिंपल यादव ने सरकार पर बोला हमला,कहा-जो राम के नहीं हुए वो जनता के क्या होंगे
डिंपल यादव ने सरकार पर बोला हमला,कहा-जो राम के नहीं हुए वो जनता के क्या होंगे

28 Jun 2026 |   25



 

मैनपुरी।जिले के घिरोर में जसराना रोड पर एक कोल्ड स्टोरेज में शनिवार को सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह हुआ। 2027 में सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में सूबे की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।समारोह में पहुंची सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।कहा कि जो लोग भगवान राम के नहीं हुए वो जनता के क्या होंगे।यूपी में भाजपा सरकार ने 25 हजार स्कूल बंद कराए हैं।

डिंपल यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। ऐसे में सभी समाजवादी अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।हर बूथ को मजबूत बनाने में लग जाएं।यह लोग संविधान को मिटाना चाहते है। नहीं चाहते है कि हम लोगों के बच्चे पढ़ें लिखें। डिंपल ने कहा कि सपा ने बिजलीघर, अस्पताल बनवाए।अस्पताल में एमपी,राजस्थान तक के लोग तक इलाज के लिए आते हैं। 

एमएलसी मुकुल यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर को जागरूक होने के बाद वापस ले लिया गया।विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा कि कोचिंग सेंटरों पर दुखद घटना हुई है।बीजेपी शासनकाल में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य,महाराज सिंह शाक्य, पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता,नगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, अलीदराज नियाजी,विपिन कठेरिया,बलवीर सिंह,अनिल यादव,मोना यादव,कृपाल सिंह यादव,विनोद दिवाकर,कल्लू प्रधान,सोनू सभासद,शिवकुमार शाक्य मौजूद रहे।

More news