दहेज की भेंट चढ़ी गर्भवती महिला,फांसी लगाकर कर दी गई हत्या,जलाया शव
दहेज की भेंट चढ़ी गर्भवती महिला,फांसी लगाकर कर दी गई हत्या,जलाया शव

05 Oct 2025 |   80



आशुतोष यादव 

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के औछा थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नवविवाहित महिला की कथित तौर पर फांसी लगाकर हत्या कर दी गई।सबूत मिटाने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया गया।पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
   
प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगपुर निवासी 22 वर्षीय रजनी की शादी सात महीने पहले औछा थाना क्षेत्र के मड़ैया ग्राम निवासी सचिन से हुई थी।रजनी के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।रजनी चार माह की गर्भवती भी थी।

मृतका के मायके वालों का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने पहले फांसी लगाकर रजनी की हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पेट्रोल और खरपतवार डालकर जला दिया।मृतका की मां सुनीता की तहरीर के आधार पर औछा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

More news