मैनपुरी।पटाखे जैसी आवाज़ करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर,हूटर और प्रेशर हॉर्न लगाने वालों के खिलाफ मैनपुरी ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
अभियान के दौरान करीब 1000 बुलेट और अन्य मोटरसाइकिलों की जांच की गई। 205 मॉडिफाइड साइलेंसर पर चालान किए गए,24 मॉडिफाइड साइलेंसर मौके पर उतरवाकर नष्ट किए गए,600 वाहनों की जांच में 195 प्रेशर हॉर्न के चालान किए गए और 10 प्रेशर हॉर्न हटवाए गए। 450 वाहनों की जांच में 150 हूटर पर चालान किए गए और 7 हूटर उतरवाए गए। जब्त किए गए मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर और प्रेशर हॉर्न को पुलिस लाइन में बुलडोजर से नष्ट कराया गया।
ट्रैफिक पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सड़क पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।