सीएम योगी की मां पर अभद्र विवादित करने वाले मौलाना पर पुलिस का एक्शन,पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 
सीएम योगी की मां पर अभद्र विवादित करने वाले मौलाना पर पुलिस का एक्शन,पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 

09 Mar 2026 |   34



 

बलरामपुर।उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ एक्शन लिया है।पुलिस ने मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

यूपी के 83 थानों में तहरीर

जानकारी के मुताबिक मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ बलरामपुर के अलावा उत्तर प्रदेश के 83 थानों में तहरीर दी गई है।हिंदू संगठनों,सामाजिक कार्यकर्ताओं, भाजपा पदाधिकारियों और छात्रों ने पुलिस को मौलाना के खिलाफ तहरीर दी है। संगठनों ने मौलाना की जल्द से जल्द गिरफ्तारी न होने पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी।

कई जिलों में जोरदार प्रदर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले ने बीते कुछ दिनों से तूल पकड़ लिया है। विवादित बयान देने वाले मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ पूरे प्रदेश में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की, यहां तक कि बुल्डोजर कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग तक कर डाली है।

अधिवक्ताओं ने भी किया प्रदर्शन

सीएम योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ अधिवक्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध में बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के पुतले को भी जलाया गया था।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा था कि जिस तरह से अब्दुल्ला सलीम ने अभद्र टिप्पणी की है हम चाहते हैं कि यूपी पुलिस उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जो कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो उसे मामले में करें किसी की मां के खिलाफ इस तरीके की टिप्पणी करना भारतीय समाज कतई बर्दाश्त नहीं।

More news