गजब:चरपाई पर पड़ी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अमेठी पुलिस ने बनाया मुलजिम,क‌ई धाराओं में दर्ज किया केस
गजब:चरपाई पर पड़ी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अमेठी पुलिस ने बनाया मुलजिम,क‌ई धाराओं में दर्ज किया केस

09 Mar 2026 |   83



 

अमेठी।उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में हैरतअंगेज मामला सामने आया है।सालों से चारपाई पर बीमार पड़ी लगभग 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला लखपति के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।इस मामले में बुजुर्ग महिला की पोती अपनी नानी के न्याय के लिए अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगा रही है,लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।वहीं इस केस को लेकर पूरे जिले में चर्चा शुरू हो गई है।

चारपाई से उठ भी नहीं पाती हैं लखपति

ये हैरतअंगेज मामला जिले के अमेठी कोतवाली क्षेत्र के नौगिरवा गांव का है।नौगिरवा गांव की रहने वाली निशा यादव बीते 2 तारीख को नौगिरवा प्राथमिक विद्यालय में बीएलओ के तहत एसआईआर का काम कर रही थीं,जिसके बाद बगल के रहने वाले दयाराम कश्यप ने अपने पिता के नाम के आगे श्री लगाने को लेकर विवाद खड़ा कर दिया और एसआईआर की नोटिस फाड़ते हुए बीएलओ को धमकी देते हुए वहां से चले गए।हद तो तब हो गई जब दयाशंकर कश्यप रात 8 बजे अपने समर्थकों के साथ बीएलओ निशा यादव के घर पहुंचकर निशा यादव और उसके घरवाले के साथ मारपीट की। बीएलओ को बुरी तरह चोट भी आई,जिसके बाद बीएलओ ने 112 पुलिस को फोन किया तब जाकर उसकी जान बची।मामला इतना होने के बाद दयाशंकर दूसरे दिन पीड़िता बीएलओ और सालों से बिस्तर पर पड़ी उसकी 82 वर्षीय की बुजुर्ग नानी के खिलाफ कई धाराओं के मुकदमा दर्ज करा दिया।

बीएलओ न्याय के लिए अधिकारियों के दफ्तरों का लगा रही चक्कर

बीएलओ निशा यादव न्याय के लिए अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगा रही है,लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। बीएलओ निशा यादव ने आरोप लगाते हुए कहा की हम लोगों को मारा भी गया ओर उल्टे हमारे खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया।वहीं नाम निकालने के नाम पर पुलिस हमसे 25 हजार रुपया की मांग कर रही है।

बुजुर्ग महिला ने ये बताया 

82 वर्षीय बुजुर्ग महिला लखपति ने बताया की हमारी पोती को लोग धमकी देते हैं और एसआईआर का कागज फाड़ दिए,हम चारपाई से उठ नहीं पाते हैं और सालों से बीमार हैं। हम चाहते है कि हमारे खिलाफ लिखे मुकदमे की जांच होनी चाहिए।

More news